
सोनीपत में 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, देने लगा कूदने की धमकी- VIDEO
AajTak
सोनीपत में एक युवक बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में टावर पर चढ़ गया और नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगा. युवक और उसके परिजनों का आरोप है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, बावजूद इसके प्रशासन की तरफ से बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है.
सोनीपत के गांव असावरपुर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की कार्रवाई के दौरान सोमवार को बड़ा हंगामा हो गया. यहां बुलडोजर के साथ पहुंची टीम द्वारा एक मकान और स्कूल के कई कमरों को गिराए जाने के विरोध में गांव का ही सुनील नाम का युवक 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगा. स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन को कार्रवाई रोकनी पड़ी.
घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. टावर पर बैठा सुनील लगातार प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करने लगा और जमीन व मकान का उचित मुआवजा देने की मांग रख दी. वह कहने लगा कि जब तक मुआवजे की मांग पूरी नहीं होती, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा और विरोध जारी रखेगा.
यह भी पढ़ें: रिपोर्टर की आंखों देखी: राहुल के ‘एप्स्टीन’ बयान से लोकसभा में बवाल, आधे घंटे तक चला 'हाई वोल्टेज' ड्रामा!
परिजनों ने प्रशासन से की ये मांग
सुनील के परिजनों का आरोप है कि करीब 20 साल से इस जगह पर गरीब परिवारों के बच्चों के लिए स्कूल चल रहा है और यह जमीन किसी रास्ते में भी नहीं आती. परिजनों के मुताबिक जब उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई से संबंधित कागजात दिखाने को कहा तो उन्हें कोई दस्तावेज नहीं दिखाए गए. इसके बाद बिना संतोषजनक जानकारी दिए ही मकान और स्कूल के कमरों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया.
परिजनों ने इस कार्रवाई को गलत करार देते हुए मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए. साथ ही जब तक उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक मकान को तोड़ने की कार्रवाई रोकी जाए. उन्होंने बताया कि संबंधित जमीन को लेकर मुकदमा कोर्ट में भी विचाराधीन है. परिवार का कहना है कि इन्हीं मांगों के समर्थन में सुनील मोबाइल टावर पर चढ़ा है और प्रशासन से लिखित आश्वासन मिलने तक नीचे नहीं आएगा.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









