
YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
AajTak
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.
'मैं IAS हूं… मणिपुर कैडर…' यही वह झूठ था, जिसने गोरखपुर के एक पूरे परिवार को भरोसे में ले लिया. लेकिन अब जब आरोपी प्रीतम निषाद पुलिस की गिरफ्त में है, तो पूछताछ में एक-एक परत खुल रही है. गोरखपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कभी UPSC की परीक्षा पास ही नहीं किया. इसके बावजूद वह खुद को IAS बताकर लोगों को प्रभावित करता रहा और इसी झूठ के सहारे उसने एक शादी तक रचा डाली.
पूछताछ में क्या-क्या कबूला
पुलिस के मुताबिक, प्रीतम निषाद उर्फ अर्जुन सिंह ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह बीएससी तक पढ़ा है और कभी सिविल सेवा परीक्षा में सफल नहीं हुआ. इसके बावजूद उसने सोशल मीडिया, फोटो और वीडियो का सहारा लेकर खुद की ऐसी छवि बनाई, जैसे वह एक उच्च पदस्थ अधिकारी हो. एसपी सिटी निमिष पाटिल के अनुसार, आरोपी ने यह भी कबूल किया है कि उसने पहले भी इसी तरह की धोखाधड़ी की कोशिशें की थीं. पूछताछ में दो महिलाओं से शादी करने की बात भी सामने आई है. पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ एक शादी का मामला नहीं, बल्कि एक पैटर्न हो सकता है जहां आरोपी खुद को बड़ा अफसर बताकर रिश्ते और पैसे दोनों हासिल करने की कोशिश करता था.
YouTube से ‘IAS’ बनने का आइडिया
पूछताछ का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि आरोपी ने कबूल किया कि उसने YouTube और इंटरनेट से ‘आईएएस लाइफस्टाइल’ देखी. वहीं से उसे यह समझ आया कि एक अफसर की छवि कैसी होती है कैसे बात करनी है, कैसे फोटो खिंचवानी है, और लोगों के सामने खुद को कैसे पेश करना है. यहीं से उसने अपना किरदार गढ़ना शुरू किया. फर्जी इंटरव्यू, नेताओं के साथ एडिटेड फोटो, ऑफिस जैसे दिखने वाले बैकग्राउंड सब कुछ तैयार किया गया, ताकि सामने वाले को शक न हो.
कैसे फंसाया गया परिवार

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









