
अब ATM से निकलेगा गैस सिलेंडर! दिल्ली-NCR में भारत गैस की अनोखी पहल
AajTak
तकनीक के इस दौर में अब पैसे ही नहीं, बल्कि रसोई गैस सिलेंडर भी ATM मशीन से मिलेंगे. भारत गैस ने दिल्ली-NCR में अपनी तरह की पहली LPG वेंडिंग मशीन शुरू की है. इस डिजिटल पहल से उपभोक्ताओं को अब गैस खत्म होने पर बुकिंग या डिलीवरी का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में एलपीजी (LPG) की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, लोग घंटों, कभी-कभी कई दिनों तक सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. इसी संकट के बीच भारत गैस ने गुरुग्राम के सोहना में एलपीजी एटीएम की शुरुआत कर दी है जो पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस है. जहां से लोग 2-3 मिनट में अपना खाली सिलेंडर जमा करके नया भरा सिलेंडर ले सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे ATM से पैसे निकालते हैं.कैसे काम करता है गैस एटीएम इस एटीएम से सिलेंडर लेने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाई गई है. सबसे पहले उपभोक्ता को मशीन में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन करना होगा, जिसके बाद खाली सिलेंडर जमा करने पर वजन और डिजिटल भुगतान की प्रक्रिया पूरी होगी. वजन होने के बाद उपभोक्ता को ऑनलाइन भुगतान का विकल्प मिलता है. जैसे ही पेमेंट कन्फर्म होता है, मशीन से नया सिलेंडर बाहर आ जाता है. ये उन लोगों के लिए बेहद मददगार है, जिन्हें इमरजेंसी में गैस की जरूरत होती है.
ऑटोमेटिक चला जाएगा मैसेज इस गैस ATM की सबसे बड़ी विशेषता इसकी 24/7 उपलब्धता और स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम है. मशीन में सिलेंडरों की संख्या 3 से कम होते ही भारत गैस को ऑटोमेटिक मैसेज चला जाता है. कंपनी 15 मिनट के अंदर मशीन को रिफिल कर देती है, ताकि सेवा बाधित न हो. फिलहाल इसमें 10 किलो वाले हल्के और सुरक्षित 'कंपोजिट' सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. सेंट्रल पार्क रिज़ॉर्ट्स में डिप्टी मैनेजर (फैसिलिटी) अमित खटाना ने इस मशीन को गैस की किल्लत दूर करने और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया है. उन्होंने कहा, 'ये मशीन वाकई बहुत उपयोगी है. पहले गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी जाना पड़ता था, लाइन लगानी पड़ती थी. अब बस 2-3 मिनट में काम हो जाता है. खासकर रात में या छुट्टी के दिन जब एजेंसी बंद होती है, तब ये बहुत काम आ रही है.'

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










