
टेरर फंडिंग, 50 युवाओं का नेटवर्क और ISIS हैंडलर... हारिश अली से यूपी ATS की 6 घंटे की पूछताछ में बड़े खुलासे
AajTak
राजधानी लखनऊ में ISIS संदिग्ध हारिश अली से 6 घंटे की पूछताछ में टेरर फंडिंग और ऑनलाइन नेटवर्क से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. एटीएस के मुताबिक, उसने सोशल मीडिया के जरिए 50 से ज्यादा युवाओं को जोड़ा है. इसी के साथ क्रिप्टोकरेंसी और बेनामी खातों के जरिए फंडिंग के संकेत मिले हैं.
UP News: लखनऊ में गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस संदिग्ध हारिश अली से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. उत्तर प्रदेश एटीएस ने हारिश अली से करीब 6 घंटे तक गहन पूछताछ की, जिसमें टेरर फंडिंग और ऑनलाइन नेटवर्किंग से जुड़े अहम सुराग मिले हैं. एटीएस ने उसे 5 दिन की पुलिस कस्टडी में लेकर यह पूछताछ की है.
जांच में सामने आया है कि हारिश अली सोशल मीडिया के जरिए आईएसआईएस की विचारधारा को बढ़ाने में लगा था. उसने दो अलग-अलग ऑनलाइन ग्रुप बनाए थे, जिनके जरिए वह युवाओं को जोड़कर कट्टरपंथ फैला रहा था. इन ग्रुप्स में आईएसआईएस से जुड़े वीडियो, भाषण और प्रचार सामग्री शेयर की जाती थी. एटीएस के मुताबिक, हारिश अली अब तक 50 से अधिक युवाओं को इस नेटवर्क से जोड़ चुका था.
यह भी पढ़ें: कैम्पस में 'कट्टरपंथ' का डॉक्टर: BDS की पढ़ाई या जिहाद की तैयारी? हारिश अली के लैपटॉप ने उगले खौफनाक राज!
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि हारिश अली टेरर फंडिंग में भी शामिल था. वह सीधे अपने बैंक खाते का इस्तेमाल नहीं करता था, बल्कि बेनामी और फर्जी खातों के जरिए पैसे का लेन-देन करता था. जांच एजेंसियों को पता चला है कि क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से फंडिंग की जा रही थी, जिससे लेन-देन को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है. अब एटीएस इन खातों में आए पैसों के सोर्स और उनके इस्तेमाल की जांच कर रही है.
यह भी पता चला है कि हारिश अली NEET की तैयारी के दौरान आईएसआईएस के हैंडलर के संपर्क में आया था. धीरे-धीरे वह संगठन की विचारधारा से प्रभावित हुआ और उसी दिशा में एक्टिव होकर काम करने लगा. वह सोशल मीडिया पर शरीयत लागू करने की बात करता था और युवाओं को जोड़ने की कोशिश करता था.
एटीएस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर कई अन्य संदिग्ध भी जांच के दायरे में आए हैं. एजेंसी अब उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जो हारिश अली के संपर्क में थे या उसके नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं. फिलहाल एटीएस हारिश अली से उसके डिजिटल डिवाइस, बैंक खातों और संपर्कों को लेकर और गहराई से पूछताछ कर रही है. आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










