
खाद, अनाज, पेट्रोल, डीजल और गैस... सर्वदलीय बैठक से पहले सरकार में ताबड़तोड़ मीटिंग
AajTak
ईरान जंग के बीच सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुला ली है. अमित शाह की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक से पहले सरकार में भी खाद और अनाज से लेकर पेट्रोल, डीजल, गैस तक, ताबड़तोड़ बैठकों का दौर शुरू हो गया है.
ईरान में जारी जंग का आज 26वां दिन हैं. ईरान जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले ही राज्यसभा में बयान दिया था. पीएम ने कहा था कि युद्ध लंबा चला तो इसके गंभीर दुष्परिणाम होंगे. पीएम मोदी ने कोविडकाल की तरह ही टीम इंडिया बनकर इस चुनौती का सामना करने का आह्वान किया था. इसे लकर अब सरकार एक्टिव मोड में आ गई है. सरकार में बैठकों का दौर शुरू हो गया है.
सरकार ने इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक भी बुला ली है. सर्वदलीय बैठक बुधवार की शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. अमित शाह की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ ही सरकार की ओर से पांच से छह मंत्री शामिल होंगे. इस बैठक में सभी दलों के नेताओं को विदेश सचिव विक्रम मिसरी पश्चिम एशिया के ताजा हालात के संबंध में जानकारी देंगे.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहले ही यह कह चुके हैं कि वह इस बैठक में भाग नहीं लेंगे. राहुल गांधी के सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद जगदंबिका पाल ने तल्ख टिप्पणी की है. जगदंबिका पाल ने कहा कि पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है और राहुल गांधी उसमें मौजूद नहीं होंगे. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें (राहुल गांधी को) सांसद बनाया है, लेकिन सदन में उनकी रुचि नहीं है.
जगदंबिका पाल ने कहा कि राहुल गांधी सदन में मौजूद नहीं रहते हैं. सदन की कार्यवाही के दौरान कभी हरियाणा, तो कभी केरल चले जाते हैं. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या ऐसे में वह विपक्ष का नेता बनने के योग्य हैं? दूसरी तरफ, सर्वदलीय बैठक से पहले सरकार के अलग-अलग विभाग भी एक्टिव हो गए हैं. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम एशिया के हालात को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.
शिवराज ने अधिकारियों के साथ की हाईलेवल बैठक
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से बुलाई गई इस बैठक में वैश्विक संकट के कारण उर्वरक, खाद्य और अन्य आवश्यक सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता के साथ ही उनका सही वितरण सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई. अधिकारियों ने कृषि मंत्री को इस समय बने वैश्विक हालात से निपटने के लिए इन सभी के साथ ही विभिन्न पहलुओं पर तैयारियों के संबंध में भी जानकारी दी.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








