
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. इस मॉड्यूल से पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के तार जुड़े हुए थे. क्राइम ब्रांच ने 10 प्रमुख ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया है और इनके पास से चेक गणराज्य निर्मित सब-मशीन गन, इटली की बेरेटा और जर्मनी की वाल्थर समेत कुल 21 हाई-एंड विदेशी हथियार और 200 कारतूस बरामद किए हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये हथियार पाकिस्तान से तस्करी कर भारत-नेपाल सीमा के रास्ते देश में लाए गए थे. इन हथियारों की सप्लाई दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों के कुख्यात अपराधी गिरोहों को की जानी थी. बरामद हथियारों में PX-5.7 पिस्टल भी शामिल है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर केवल विशेष बल (Special Forces) ही करते हैं.
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस मॉड्यूल को दिल्ली के वॉल सिटी इलाके से ऑपरेट किया जा रहा था. हथियार पाकिस्तान से चलते थे और नेपाल सीमा के जरिए भारत में एंटर करते थे. यहां से इन घातक हथियारों को दिल्ली-एनसीआर के क्रिमिनल गैंग्स तक पहुंचाया जाता था. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात या आतंकी गतिविधि में तो नहीं होना था.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से सब-मशीन गन (चेक गणराज्य/Czech Republic निर्मित), PX-5.7 पिस्टल- ये खास पिस्तौल केवल विश्व के विशेष बल (Special Forces) द्वारा इस्तेमाल की जाती है, स्टोएगर (तुर्की निर्मित), PX-3 (चीन निर्मित), शैडो CZ (चेक गणराज्य निर्मित), बेरेटा (इटली निर्मित), टॉरस (ब्राजील निर्मित), वाल्थर (जर्मनी निर्मित) ये सभी हाई-एंड सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और सब-मशीन गन हैं, जो भारत में अवैध रूप से लाए गए थे.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










