
शॉपिंग पर गए थे होने वाले दूल्हा- दुल्हन, शादी से पहले पहुंच गए सलाखों के पीछे
AajTak
दिल्ली के संगम विहार में रोड रेज की घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. मामूली टक्कर के बाद हुए विवाद में होने वाले दूल्हा-दुल्हन समेत छह लोग गिरफ्तार हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया है.
दिल्ली के संगम विहार इलाके में रोडवेज का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें होने वाले दूल्हा-दुल्हन अब सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं. बता दें संगम विहार इलाके का रोडवेज का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक कार पर हमला कर रहे हैं. इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच में जुट गईं हैं.
जानकारी के अनुसार आरोपी गौरव की शादी कंचन से अगले महीने होने वाली है लेकिन उससे पहले यह रोड रेज का केस हो गया और दोनों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगा. नतीजा ये हुआ कि छह आरोपियों समेत बनने वाले दूल्हा दुल्हन भी गिरफ्तार हो गए. दोनों की शादी अगले महीने होने वाली थी लेकिन उससे पहले यह लोग सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं.
पूरा मामला बीते 23 मार्च का दिल्ली के संगम विहार इलाके के G-ब्लॉक का बताया गया है जहां एक मामूली टक्कर ने ऐसा तूल पकड़ा कि शादी से पहले ही दूल्हा-दुल्हन पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं . पूरे मामले में अगले महीने दूल्हा दुल्हन बनने वाले आरोपियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार फरीदाबाद से एक परिवार कार में सवार होकर कालकाजी जा रहा था, लेकिन रोड डायवर्जन के चलते उनका रास्ता संगम विहार से होकर गुजरा. इसी दौरान एक बाइक से उनकी हल्की टक्कर हो गई. विवाद बढ़ने लगा और गाली गलौज होने लगी और फिर हालत मारपीट में बदल गई.
आरोप है कि बाइक सवार गौरव और उसके साथियों ने कार सवार परिवार पर हमला कर दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस दौरान अगले महीने गौरव से शादी करने जा रही कंचन भी इस वारदात में शामिल दिखी. उसने भी अपने होने वाले पति का पूरा साथ दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल होने लगा और पुलिस को भी जानकारी लग गई. उसके बाद पुलिस इस पूरे मामले में जांच शुरू की. जांच के बाद मामला दर्ज किया गया.दक्षिण दिल्ली जिले के संगर विहार थाने की पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें कंचन भी शामिल है. जबकि कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं. उनकी तलाश जारी है.
बताया जा रहा है कि आरोपी गौरव और कंचन की अगले महीने शादी होनी थी और उसी को लेकर यह लोग दोनों शॉपिंग के लिए निकले थे, इसी दौरान यह घटना घट गई.घटना की पुष्टि करते हुए दक्षिणी जिले के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया है कि पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है और प छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.








