
लखनऊ में 'डिजिटल तांत्रिक' ने बिजनेसमैन से ठग लिए 65 लाख, व्यापार में फायदे का दिया झांसा
AajTak
हेमंत कुमार राय नामक एक व्यापारी ने नुकसान का सामाधान तलाशने के लिए एक तांत्रिक से ऑनलाइन संपर्क स्थापित किया. परेशानी से उबारने के लिए बताए गए उपायों को पूरा करने के लिए उन्होंने तांत्रिक को समय-समय पर रुपये दिए.
डिजिटल अरेस्ट की कई घटनाएं हाल फिलहाल में आपने सुनी होंगी. लेकिन 'डिजिटल तांत्रिक' के बारे में शायद ही आपने सुना हो. लेकिन इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला यूपी की राजधानी लखनऊ से आया है, जहां एक डिजिटल तांत्रिक ने काले जादू का डर दिखाकर शेयर कारोबारी से 65 लाख रुपये हड़प लिए हैं. अब इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है.
नुकसान का समाधान तलाशने गए थे...
जानकारी के अनुसार, हेमंत कुमार राय नामक एक व्यापारी ने नुकसान का सामाधान तलाशने के लिए एक तांत्रिक से ऑनलाइन संपर्क स्थापित किया. परेशानी से उबारने के लिए बताए गए उपायों को पूरा करने के लिए उन्होंने तांत्रिक को समय-समय पर रुपये दिए. आरोप है कि धीरे-धीरे करके ठग ने 65 लाख रुपये समाधान की आड़ में ले लिए. इसके बाद भी जब वह रुपयों की मांग करता रहा, तब परेशान होकर पीड़ित ने हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया.
ऐसे फंसते चले गए... जानकारी के अनुसार, बिजनेस में नुकसान के बाद कारोबारी ने ऑनलाइन एक अच्छे ज्योतिषी की तलाश शुरू कर दी. जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन एक एस्ट्रोलॉजर के बारे में जानकारी हुई, जिससे उन्होंने संपर्क किया. पहली बार में फीस के तौर पर 11 हजार की मांग की गई. हेमंत कुमार ने पैस उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया. इसके बाद और खर्चा बताते हुए और पैसे की डिमांड की गई. जिसके बाद पीड़ित द्वारा लगातार पैसे ट्रांसफर किए गए. कारोबारी के अनुसार, इसके बाद समय-समय पर उसने ठग को पैसे ट्रांसफर किए.
यह भी पढ़ें: महिला डाक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 2 करोड़ की वसूली करने वाले दो और लोग गिरफ्तार
लेकिन जब उधर से पैसे की डिमांड नहीं रुकी तो फिर इन्हें शक हुआ. उन्होंने पुलिस में जाकर शिकायत की. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. बैंक अकाउंट की डिटेल्स भी तलाशी जा रही है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







