
लखनऊ में आज से 'हुनर हाट' का आगाज, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत कई राज्यों के कारीगर दिखा रहे हैं अपना हुनर
ABP News
लखनऊ में आज से 32वें हुनर हाट का आयोजन शुरू हो गया है. हुनर हाट में छत्तीसगढ़, झारखंड के अलावा कई राज्यों के कलाकार और शिल्पकार अपना हुनर दिखाएंगे.
यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज से हुनर हाट (Hunar Haat) का आगाज हो गया है. हुनर हाट में देश के कोने-कोने से आए कलाकारों, शिल्पकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने इस हुनर हाट का उद्घाटन किया. लखनऊ के अवध विहार योजना ग्राउंड में 'हुनर हाट' का आयोजन किया जा रहा है. पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि 12 से 21 नवंबर तक इस 32वें 'हुनर हाट' का आयोजन किया जाएगा.
कई राज्यों के शिल्पकार, कलाकार लेंगे हिस्सासरकारी बयान के मुताबिक, इस 'हुनर हाट' में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, नगालैंड, मणिपुर, बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, गोवा, पंजाब, लद्दाख, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल सहित 30 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 600 दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर हिस्सा ले रहे हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












