
लखनऊ: ब्लैक, व्हाइट और येलो...एक ही कोरोना मरीज में निकले तीनों फंगस...3 घंटे हुई सर्जरी
AajTak
फैजाबाद के रहने वाले मरीज सरस्वती यादव एक महीने पहले कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे, इलाज के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. लेकिन अब उनमें तीनों फंगस पाए गए, लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद वे अब ठीक हैं.
लखनऊ में कोरोना संक्रमण के बाद एक मरीज में तीनों फंगस मिलने का मामला सामने आया है, तीनों फंगस यानी व्हाइट, ब्लैक और येलो. डॉक्टरों ने 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद पेशेंट को बचा लिया है. जानकारी के मुताबिक फैजाबाद के रहने वाले मरीज सरस्वती यादव 1 महीने पहले कोरोना संक्रमण से पीड़ित हुए, इलाज के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. हालांकि चेहरे में भारीपन होने के वो लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल ''राजधानी अस्पताल'' में इलाज के लिए पहुंचे थे, इस दौरान डॉक्टरों ने फंगस होने की बात कही थी, डॉक्टरों ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि मरीज को तीनों ही फंगस हैं. इसके बाद डॉक्टरों ने फंगस का इलाज शुरू किया. अंततः डॉक्टरों ने मरीज का सफल ऑपरेशन करके उसे ठीक कर दिया है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










