
लखनऊ: फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले गिरोह का UPSTF ने किया भंडाफोड़, ऑनलाइन गेमिंग के जरिए करते थे ठगी
AajTak
यूपीएसटीएफ ने बताया कि इस कॉल सेंटर का संचालन साइबर फ्रॉड द्वारा किया जा रहा था जिसमें फर्जी टेलीग्राम आईडी बनाई गई और फिर ऑनलाइन गेम तैयार किए गए. आरोपी फर्जी कॉर्पोरेट बैंक खाता उपलब्ध कराते थे.
लखनऊ में एक फर्जी कॉल सेंटर खोलकर विदेशी हैकरों द्वारा फ्रॉड कर भोले-भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. उत्तर प्रदेश एसटीएफ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपी फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे.
यूपीएसटीएफ ने बताया कि इस कॉल सेंटर का संचालन साइबर फ्रॉड द्वारा किया जा रहा था, जिसमें फर्जी टेलीग्राम आईडी बनाई गई और फिर ऑनलाइन गेम तैयार किए गए. आरोपी फर्जी कॉर्पोरेट बैंक खाता उपलब्ध कराते थे.
58 सिम कार्ड हुए बरामद
पूछताछ में बताया कि वे कई बैंकों से कॉर्पोरेट बैंक अकाउंट, उनकी चेक बुक, डेबिट कार्ड और सिम कार्ड खरीदते थे. फिर इन अकाउंट में ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से पैसे मांगते थे. दो-तीन दिन चलने के बाद ये अकाउंट बैंक द्वारा फ्रीज कर दिए जाते थे.
ये लोग ब्लैक और एक्टीवेटेड सिम खरीद कर इन नंबरों को क्लोन करके फ्रॉड करते थे. फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल होटल में कमरा लेने और सिम खरीदने में किया जाता थी. उनके पास से 58 सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं.
ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुआ छात्र

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







