
लखनऊ: दो डोज वैक्सीन लगवाने के बाद भी नहीं बनी एंटीबॉडी, स्क्रीनिंग टेस्ट में चौंकाने वाले खुलासे
AajTak
लखनऊ मेडिकल कॉलेज में स्क्रीनिंग टेस्ट के दौरान वैक्सीन लगवाने के बाद भी एंटीबॉडी न बनने का मामला सामने आया है. करीब 7 फीसदी लोगों में वैक्सीनेशन के बाद भी एंटीबॉडी नहीं बनी है, जिससे चिकित्सक हैरान हैं.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वैक्सीन की डबल डोज लेने के बाद भी एंटीबॉडी नहीं बनने का मामला सामने आया है. मेडिकल कॉलेज के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन डिपार्टमेंट की स्क्रीनिंग में 7 फीसदी लोगों में वैक्सीन लगने के बाद भी एंटीबॉडी नहीं बनने का केस सामने आया है. इस टेस्ट से चिकित्सक हैरान हैं. अब रिसर्च में यह जानने कोशिश की जा रही है कि वैक्सीन लगने के बाद भी प्रतिरोधक क्षमता क्यों नहीं बढ़ी. किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन विभाग में काम करने वाले हेल्थ वर्करों के सैंपल लेकर एंटीबॉडी की जांच की गई. ऐसी स्क्रीनिंग दावा किया जा रहा है कि देश में पहली बार हुई है. अब तक करीब 1,000 लोगों का टेस्ट कर एंटीबॉडी की जांच की जा चुकी है. अभी करीब 4,000 लोगों का मेडिकल चेकअप बाकी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











