
लखनऊ: क्या पुलिस ने गढ़ी PUBG की कहानी? महिला की हत्या का कौन-सा सच छिपाना चाहता था परिवार?
AajTak
लखनऊ में नाबालिग बेटे द्वारा मां की हत्या के मामले में PUBG की कहानी बताई जा रही थी, लेकिन नाम न छापने की शर्त पर एक परिजन ने बताया कि PUBG वाली कहानी गढ़ी गई थी. हत्या के पीछे एक किरदार है, जिसकी तलाश पुलिस दबे पांव कर रही है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 16 साल के बेटे द्वारा मां की हत्या करने के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है. अभी तक हत्या के पीछे PUBG की कहानी बताई जा रही थी, लेकिन नाम न छापने की शर्त पर एक परिजन ने बताया कि PUBG वाली कहानी गढ़ी गई है. हत्या के पीछे एक किरदार है, जिसकी तलाश पुलिस दबे पांव कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, 7 जून की रात आरोपी बेटे ने पिता को फोन किया. फोन पर उनकी 49 सेकेंड बात हुई. इन 49 सेकेंड में बेटे ने बताया कि मां को मार डाला है. पिता ने कहा कि मां की लाश दिखाओ. इसके बाद कॉल कट हो गयी, फिर बेटे ने वीडियो कॉल किया और उस कमरे का दरवाजा खोला, जिसमें महिला का सड़ा हुआ शव पड़ा था.
पिता को वीडियो कॉल, डाइनिंग टेबल पर रखी पिस्टल
इस दौरान आरोपी बेटे ने कमरे से पिस्टल उठाई, जिससे मां को गोली मारी थी. इस पिस्टल को पिता को दिखाते हुए कमरे से बाहर निकला. इसके बाद पिस्टल डाइनिंग टेबल पर रख दिया. इस बार दोनों की करीब आधे घंटे बातचीत हुई. सवाल उठता है कि इस आधे घंटे में दोनों के बीच क्या बात हुई थी? इस बातचीत के बाद पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस और परिवार के सीने में हत्या का राज?
पुलिस और परिवार के बीच कुछ ऐसी बातचीत हुई है, जो राज बना हुआ है. इस बीच परिवार के लोग पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हैं. परिवार के एक जिम्मेदार व्यक्ति ने अपना नाम न बताने की शर्त पर कहा कि PUBG की थ्योरी पुलिस ने बनाई थी और उस वक़्त पुलिस की बात मानने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








