
लखनऊ के होटल में देर रात लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने पाया काबू
AajTak
Lucknow News: शहर के निजी होटल में आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है. गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई किसी भी तरह से हताहत नहीं हुआ.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में बुधवार रात एक होटल में भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है. दरअसल, गोमतीनगर के विभूति खंड थाना इलाके में एक निजी होटल में बुधवार-गुरुवार की रात आग लग जाने से हड़कंप मच गया. भीषण आग की वजह से आसमान में धुएं के काले-घने गुबार उठने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके से गुजर रहे राहगीरों में भी दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. इस दौरान होटल के बाहर खड़े चार पहिया वाहनों को मौजूद कर्मचारियों और राहगीरों ने धक्का देकर हटाया. वहीं, नजदीकी स्वीट हाउस के एक कर्मचारी ने आग लगने की सूचना फायर स्टेशन को दी, जिसके चलते फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर वाटर टैंक के साथ पहुंची.
चीफ फायर ऑफिसर विजय कुमार ने बताया, फायर ब्रिगेड को सूचना होटल के नजदीक स्थित मधुरिमा मिठाई के दुकान के एक कर्मचारी ने फोन पर दी. जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को तत्काल होटल में लगी आग को बुझाने के लिए रवाना किया गया. उन्होंने बताया कि होटल क्योंकि गोमती नगर में है, इसलिए पहले गोमतीनगर फायर स्टेशन से 2 गाड़ियां बुलाई गईं, उसके बाद हजरतगंज और इंदिरा नगर फायर स्टेशन से एक-एक गाड़ी घटनास्थल पर बुलाई गई, और इन सभी चार गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया. साथ ही साथ होटल में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए दमकलकर्मियों ने सीढ़ी का इस्तेमाल किया. सीढ़ी के जरिए दमकलकर्मी होटल में प्रवेश कर गए और अंदर ठहरे हुए 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लाए.
फायर ऑफिसर ने आगे बताया कि आग बुझाने के लिए दो अन्य दमकल गाड़ियों को बुलाया गया. कुल दमकल की 6 गाड़ियों को फायर को बुझाने में लगाया गया था और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. सीएफओ ने यह भी बताया कि, हमें अतरिक्त पानी की जरूरत थी, वह होटल से ही प्राप्त हुआ है. यह कहा जा सकता है कि होटल के पास प्रचुर मात्रा में पानी की व्यवस्था थी और पानी की कमी नहीं हो पाई और हम लोगों ने आग बुझा दिया.
हालांकि, होटल में फायर को रोकने के लिए और अन्य क्या व्यवस्थाएं थीं? इस पर सीएफओ ने कहा कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि हम लोग अभी इसकी जांच करेंगे कि होटल आग बुझाने के मानकों पर खरा उतरता है या नहीं? वहीं, आग किन कारणों से लगी, यह भी कहना अभी मुश्किल है. जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इस दौरान कोई होटल कर्मचारी या मेहमान हताहत नहीं हुआ.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










