
लखनऊ की फ्लाइट से भी महंगी पड़ी एयरपोर्ट की पार्किंग... आ गया इतने हजार का बिल
AajTak
सोशल मीडिया कई बार लोगों के दर्द और शिकायतें जाहिर करने का जरिया बन जाता है. कुछ ऐसा ही दीपक के साथ हुआ जब उन्होंने अपने पार्किंग बिल के साथ एक्स प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया. दीपक का दावा है कि IGI पर अपनी कार पार्क करने के लिए उन्हें 5,770 रुपये का भारी-भरकम बिल देना पड़ा.
सोशल मीडिया कई बार लोगों के दर्द और शिकायतें जाहिर करने का जरिया बन जाता है. कुछ ऐसा ही दीपक के साथ हुआ जब उन्होंने अपने पार्किंग बिल के साथ एक्स प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया. दीपक का दावा है कि IGI पर अपनी कार पार्क करने के लिए उन्हें 5,770 रुपये का भारी-भरकम बिल देना पड़ा.
दीपक गोसाई नामक एक यात्री ने अपने एक्स अकाउंट पर बताया कि उन्होंने 17 अगस्त को टर्मिनल 3 की मल्टी-लेवल कार पार्किंग (MLCP) में अपनी कार पार्क की थी. 26 अगस्त को अपनी यात्रा से वापस आने के बाद जब दीपक कार लेने के लिए MLCP पहुंचे तो पार्किंग का बिल देखकर उन्हें लगभग चक्कर आ गया. उन्हें पार्किंग का 5,770 रुपये का भारी-भरकम बिल चुकाना पड़ा.
लेकिन दीपक को झटका लगने का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ. किसी तरह दिल पर पत्थर रखकर 5,770 रुपये का भुगतान किया और जब अपनी कार की तरफ गए, तो उसकी हालत देखकर उनके होश उड़ गए.
दीपक ने बताया कि गाड़ी का गेट लॉक न केवल पूरी तरह से टूटा हुआ था, बल्कि कार में जगह-जगह खरोंचें भी लगी हुई थीं. उन्होंने यह सारी बातें अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट की.
देखें वीडियो
बता दें, 3 सितंबर को एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली से लखनऊ राउंड-ट्रिप टिकट की कीमत सिर्फ 5,672 रुपये थी, जो दीपक ने पार्किंग बिल चुकाए थे 5,770 रुपये. एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि हवाई यात्रा की तुलना में पार्किंग शुल्क कितना ज्यादा और अनुचित है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










