
लखनऊ, कानपुर समेत UP के सिर्फ इन 7 जिलों में ही कल से लगेगी 18+ को वैक्सीन, जानें क्यों
AajTak
UP Corona Vaccination: उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले चरण में उन शहरों में वैक्सीनेशन का फैसला किया है, जहां 9 हजार से अधिक कोरोना के एक्टिव केस हैं. कल (रविवार) से शुरू हो रहे तीसरे चरण के वैक्सीनेशन पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी दी है.
कोरोना के महासंकट के बीच देशभर में एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को कोरोना वैक्सीन लगाने की घोषणा की गई. यूपी में भी रविवार (1 मई) से वैक्सीनेशन शुरू होगा, लेकिन पहले चरण में केवल लखनऊ, कानपुर समेत सात शहरों में ही वैक्सीनेशन होगा. यानी कि रविवार को इन्हीं सात शहरों में 18 साल से ऊपर वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी. उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले चरण में उन शहरों में वैक्सीनेशन का फैसला किया है, जहां 9 हजार से अधिक कोरोना के एक्टिव केस हैं. कल (रविवार) से शुरू हो रहे तीसरे चरण के वैक्सीनेशन पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बयान दिया है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










