
लखनऊ: एशिया के सबसे बड़े पार्क में शाम 7 बजे के बाद मिलेगी फ्री एंट्री
AajTak
लखनऊ में एशिया के सबसे बड़े पार्क में लोग अब शाम 7 बजे के बाद फ्री एंट्री कर पाएंगे. यह सुविधा पार्क के आसपास रहने वाले लोगों के लिए की गई है ताकि वह वहां रोजाना वॉक कर सकें. इसके लिए गोमती नगर स्थित ऑफिस से पास बनवाना होगा.
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जनेश्वर मिश्र पार्क में स्थानीय लोगों को शाम सात बजे के बाद मुफ्त एंट्री मिल सकेगी. इसके लिए उन्हें पार्क में स्थित कार्यालय से अपना पास बनवाना होगा. एलडीए वीसी अक्षय त्रिपाठी ने स्थानीय लोगों की सहूलियत के लिए यह आदेश जारी किए हैं.
उन्होंने बताया कि वर्तमान में रात 8:00 बजे तक पार्क में प्रवेश के लिए टिकट लगता है. पार्क में टहलने आने वाले स्थानीय लोगों के लिए भी टिकट लेना अनिवार्य होता है. लेकिन, अब एलडीए उपाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों के लिए शाम 7:00 बजे के बाद पार्क में निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की है. पास बनवाने के लिए गोमती नगर स्थित ऑफिस में अपने स्थानीय पते का दस्तावेज दिखाना होगा.
जानकारी के मुताबिक, जनेश्वर मिश्र पार्क भारत के लखनऊ में गोमती नगर में संचालित एक शहरी पार्क है. जनेश्वर मिश्र पार्क को अखिलेश सरकार ने बनवाया था. इसे एशिया का सबसे बड़ा पार्क कहा जाता है. यह समाजवादी पार्टी के दिवंगत राजनीतिज्ञ जनेश्वर मिश्र की याद में बनाया गया था. इस पार्क का उद्घाटन 5 अगस्त 2014 को शहर की आम जनता के लिए किया गया था.
मुलायम और अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट इस पार्क को 168 करोड़ रुपये की लागत के साथ विकसित किया गया है. पार्क को लंदन के हाइड पार्क की तर्ज पर विकसित किया गया है. पार्क तकरीबन 376 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने 6 अगस्त 2012 को पार्क की आधारशिला रखी थी. यह पार्क सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश का एक ड्रीम प्रोजेक्ट था.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







