
लखनऊ: अखिलेश से नाराजगी की खबरों के बीच CM योगी से मिलने पहुंचे शिवपाल यादव
AajTak
सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले शिवपाल यादव और उनके भतीजे अखिलेश यादव बीच रिश्ते फिर से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. माना जा रहा है कि शिवपाल एक बार फिर से अखिलेश यादव से नाराज हो गए हैं.
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के जसवंतनगर सीट से विधायक शिवपाल यादव ने बुधवार को विधानसभा में विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली. जिसके बाद शिवपाल बुधवार शाम यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे. वहीं मुलाकात के बारे में शिवपाल सिंह यादव करीबियों का कहना है कि यह एक शिष्टाचार भेंट है.
हालांकि शपथ लेने के बाद जब शिवपाल से भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने को लेकर सवाल क्या गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल मैंने सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ले ली है. इससे ज्यादा मुझे फिलहाल कुछ नहीं कहना है. माना जा रहा है कि शिवपाल एक बार फिर से अखिलेश यादव से नाराज हो गए हैं. शिवपाल यादव ने अपनी नाराजगी उस दिन ही जाहिर कर दी थी, जिस दिन समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई थी. सपा ने शिवपाल को सपा के विधायक दल की बैठक में शामिल होने का न्योता नहीं दिया गया था.
सीएम योगी संग अच्छी है शिवपाल की केमेस्ट्री
शिवपाल यादव ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा था कि अब वह फिर से अपने लोगों के बीच जाएंगे और सभी के साथ बातचीत कर आगे की अपनी रणनीति तय करेंगे. चर्चा यह भी है कि शिवपाल यादव शायद समाजवादी पार्टी के विधायक पद की शपथ ना लें और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए लिए नई सियासी राह तलाशें. सूबे की सत्ता पर दूसरी बार काबिज हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिवपाल यादव की केमिस्ट्री पहले से अच्छी रही है और आने वाले दिनों में इस केमिस्ट्री का असर भी दिखाई दे सकता है.
ये भी पढ़ें

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










