
लखनऊः प्लेटफॉर्म पर कार चढ़ाने के मामले में मंत्री के ड्राइवर ने किया सरेंडर, मौके पर मिली जमानत
AajTak
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बीते दिनों मंत्री जी को ट्रेन से कहीं जाना था. इसके लिए उनके ड्राइवर ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कार चढ़ा दी थी. इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद केस दर्ज हुआ था. ड्राइवर ने आरपीएफ के सामने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उसे निजी मुचलके पर जमानत मिल गई.
Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते दिनों एक मंत्री जी को ट्रेन पकड़नी थी. इसको लेकर मंत्री के ड्राइवर ने रेलवे स्टेशन के रैंप पर कार चढ़ाते हुए एस्कलेटर तक पहुंचा दी थी. इस मामले में मंत्री जी के ड्राइवर ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. इसके बाद उसे निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई.
जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बने रैंप पर बारिश की वजह से मंत्री जी के ड्राइवर ने कार को प्लेटफॉर्म पर बने रैंप पर चढ़ा दिया था. इस मामले का वीडियो सामने आया तो सभी हैरान रह गए. वीडियो के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.
इस मामले में कार के ड्राइवर ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. ड्राइवर के सरेंडर करने के बाद उसे निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई. पुलिस के मुताबिक, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर कार चढ़ाने वाले मंत्री धर्मपाल सिंह के ड्राइवर की पहचान माल एवेन्यू निवासी प्रशांत कुमार सिंह के रूप में की गई थी.
ड्राइवर ने आरपीएफ के समक्ष किया सरेंडर
पुलिस का कहना है कि ड्राइवर ने प्लेटफार्म पर चढ़ने वाली कार को लेकर आरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. आरपीएफ ने ड्राइवर के बयान दर्ज कर उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया है.
इस मामले को लेकर उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि मंत्री के ड्राइवर के खिलाफ आरपीएफ ने केस दर्ज किया था. कार सहित ड्राइवर ने आत्मसमर्पण कर दिया है. मौके पर ही ड्राइवर को जमानत दे दी गई.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












