
लखनऊः पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या, सुनसान सड़क पर मिली लाश
AajTak
हत्या की ये वारदात लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र की है. जहां भीलमपुर के पास बनी नहर के किनारे पेट्रोल पंप मैनेजर को कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान जसवंत सिंह के रूप में हुई है.
उत्तर प्रदेश में भले ही कोरोना कहर बरपा रहा हो, लेकिन राजधानी लखनऊ में बदमाशों का आतंक जारी है. जिसके चलते एक पेट्रोल पंप के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की लाश एक सुनसान सड़क पर मिली. लाश के पास ही एक कंट्रीमेड पिस्टल भी मिली है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. हालांकि अभी तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है. हत्या की ये वारदात लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र की है. जहां भीलमपुर के पास बनी नहर के किनारे पेट्रोल पंप मैनेजर को कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान जसवंत सिंह के रूप में हुई है. बदमाशों ने उसकी कनपटी पर गोली मारी थी. अभी तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











