
लक्ष्मीप्रिया देवी की 'बूंग' का नया पोस्टर, सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी बाफ्टा विनर फिल्म
ABP News
BAFTA Winner Boong Film: मणिपुरी फिल्म 'बूंग' ने बाफ्टा अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा है. इसी बीच अब यह फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है, ताकि सभी दर्शक इस कहानी को फिर से देख सकें.
भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल लेकर आई मणिपुरी फिल्म 'बूंग' अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है. निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी की इस फिल्म ने हाल ही में बाफ्टा फिल्म अवार्ड में बड़ा सम्मान हासिल किया और इतिहास रच दिया. यह पहली भारतीय फिल्म है, जिसे इस मंच पर अवॉर्ड मिला. इसी बीच अब मेकर्स ने ऐलान किया है कि 'बूंग' 6 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस खास कहानी को थिएटर में अनुभव कर सकें.
कैसी है फिल्म की कहानी ?
फिल्म की कहानी मणिपुर के एक छोटे से गांव में रहने वाले बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां के साथ रहता है. उसके पिता जॉयकुमार रहस्यमय तरीके से गायब हो चुके हैं. कोई नहीं जानता कि वे जिंदा हैं या परिवार को छोड़कर चले गए. इसी दर्द के बीच यह बच्चा अपनी मां को खुश करने के लिए एक बड़ा फैसला करता है. वह अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ पिता की तलाश में निकल पड़ता है. यह सफर सिर्फ एक खोज नहीं, बल्कि भावनाओं, मासूमियत और उम्मीद की कहानी है. फिल्म में मुख्य भूमिकाएं गुगुन किंगपिन और बाला हिजाम ने निभाई हैं.
A journey of innocence, love and resilience. Witness India’s first BAFTA Award winning film, in cinemas on 6th March.#LaksmipriyaDevi #GugunKipgen #BalaHijam @ritesh_sid #AlanMcalex @shujaatsaudagar @vikeshbhutani @J10Kassim @vishalrr @chalkboardfilms #SuitablePictures… pic.twitter.com/EBMs9NCwhG













