
लक्षद्वीप: प्रशासक प्रफुल्ल पटेल को हटाने की मांग को लेकर 12 घंटे पानी के नीचे अनशन
AajTak
लक्षद्वीप के स्थानीय लोगों ने प्रशासक प्रफुल्ल पटेल को हटाने की मांग तेज कर दी है. स्थानीय लोगों ने सोमवार को पानी के भीतर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि अन्य ने अपने घरों के बाहर 12 घंटे का अनशन किया.
लक्षद्वीप के स्थानीय लोगों ने प्रशासक प्रफुल्ल पटेल को हटाने की मांग तेज कर दी है. स्थानीय लोगों ने सोमवार को पानी के भीतर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि अन्य ने अपने घरों के बाहर 12 घंटे का अनशन किया. प्रदर्शनकारियों ने "लक्षद्वीप बचाओ फोरम" के बैनर तले अरब सागर में और अपने घरों के बाहर प्रदर्शन किया. लक्षद्वीप और केरल में विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि प्रफुल्ल पटेल ने मुस्लिम बहुल द्वीपों में शराब के उपयोग पर प्रतिबंध हटा दिया, बीफ उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया, पशु संरक्षण का हवाला दिया और तटीय क्षेत्रों में बने मछुआरों के शेड को ध्वस्त कर दिया. विपक्षी दलों का आरोप है कि प्रशासक ने तटरक्षक अधिनियम का उल्लंघन किया है. .
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










