
लकी ड्रा, फ्री हॉलीडे वाउचर और मूवी टिकट के नाम पर फर्जीवाड़ा, UP STF के हत्थे चढ़े 6 ठग
AajTak
यूपी एसटीएफ ने लकी ड्रा, फ्री हॉलीडे वाउचर, मूवी टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए गिरोह के लोग पिछले एक साल से यूपी के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और एमपी में भी लोगों को फर्जीवाड़े का शिकार बना रहे थे.
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बरेली से ठगी करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये लोग लकी ड्रा, फ्री हॉलीडे वाउचर, मूवी टिकट दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे. यूपी एसटीएफ ने सभी को बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार किया है.
जानकारी के मुताबिक, लाइम वुड हॉलीडेज प्राइवेट लिमिटेड (Lime wood Holidays pvt.LTD) के नाम से एक फर्जी कंपनी बनी हुई थी. इस कंपनी के तहत लोगों को अपने झांसे में लेकर वेलकम फॉर्म भरवाया जाता था. इसके बाद ग्राहक से कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर लेते थे. फिर लकी ड्रा, फ्री हॉलीडे वाउचर, मूवी टिकट दिलाने के नाम पर पर ठगी करते थे.
ठगों ने कई राज्यों को बनाया निशाना
पुलिस के मुताबिक, यूपी एसटीएफ ने लाइमवुड हॉस्पिटैलिटी एंड हॉलीडे के एडमिन मैनेजर दीपक कुमार कुशवाहा, सेल्स मैनेजर अतुल कुमार मौर्य, रहमतुल्ला मिल्की, संतोष कुशवाहा और शमशेर आलम को गिरफ्तार गया है. पकड़े गए गिरोह के लोग पिछले एक साल में यूपी के साथ साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और एमपी में भी जाकर ठगी कर चुके हैं.
फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले तीन गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले नोएडा के थाना सेक्टर-63 में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. ये लोग प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, फाइनेंस लोन और अन्य बैंकों से लोन दिलाने के नाम पर लोगों को कॉल कर उनसे ठगी करते थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










