
लंबे समय से श्मशान घाट में हो रहा था मुर्दों की अस्थियों का गोरखधंधा, जानें पूरा मामला
AajTak
Punjab News: पंजाब के खन्ना में एक गिरोह श्मशान घाट में मुर्दों की अस्थियों का गोरखधंधा कर रहा था. एक शिकायतकर्ता ने इसका स्टिंग भी किया है. पुलिस के अनुसार, यह गिरोह मोटी रकम वसूलकर मुर्दों की अस्थियां बेचता था. पुलिस ने इस मामले को लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरोह के अन्य सदस्यों और तांत्रिक की तलाश की जा रही है.
Punjab News: पंजाब की खन्ना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लंबे समय से श्मशान में मुर्दों की अस्थियां तांत्रिकों को बेचने का धंधा कर रहा था. यह गिरोह अस्थियों के बदले मोटी रकम वसूलता था. इस गिरोह का पर्दाफाश एक शिकायत मिलने के बाद हो सका. खन्ना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो श्मशान घाट के ही मुलाजिम थे. दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरोह के बाकी साथियों व तांत्रिक की तलाश की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला पंजाब के खन्ना का है. पुलिस ने श्मशान घाट के दो मुलाजिमों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों श्मशान में मुर्दों की अस्थियां इकट्ठी कर मोटी रकम के चक्कर में तंत्र विद्या के लिए तांत्रिकों को बेच देते थे. इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता रिंकू ने पुलिस से शिकायत की थी. रिंकू ने मामले का स्टिंग ऑपरेशन भी किया.
रिंकू ने बताया कि उनके 18 वर्षीय बेटे दीपक की 3 नवंबर 2021 को मौत हो गई थी, जिसका अंतिम संस्कार खन्ना श्मशान घाट में किया था. अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने बेटे की अस्थियों में से एक हड्डी रस्म मुताबिक निकाली थी, जिसे एक लिफाफे में डालकर कच्ची मिट्टी में दबा दिया था. इसके बाद जब वह 5 नवंबर को अपने रिश्तेदारों के साथ बेटे की अस्थियां लेने श्मशान घाट गए तो उनके बेटे की हड्डी गायब थी. इस पर वह हैरान रह गए.
यह भी पढ़ेंः संगम की रेती पर 'मुर्दों का मोहल्ला'! प्रयागराज में शवों से पटा पड़ा है गंगा का किनारा
रिंकू ने कहा कि इसके बाद उन्होंने पता लगाने की काफी कोशिश की, मगर कुछ पता नहीं लगा. उन्होंने श्मशान घाट और आसपास लगे CCTV की जांच भी की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा. असलियत जानने के लिए श्मशान घाट के इंचार्ज निर्मल सिंह के साथ दोस्ती बढ़ा ली. एक दिन निर्मल सिंह से एक नौजवान की हड्डी की मांग की और कई हजार रुपये देने की बात कही. पैसों के लालच में आकर निर्मल सिंह ने 27 साल के एक मृतक नौजवान की हड्डी रिंकू को देते हुए उससे 21 हजार रुपये की मांग की.
इसके बाद रिंकू ने उसका स्टिंग कर डाला, जिसके इस बात का पर्दाफाश हुआ कि यह गिरोह लंबे समय से काम कर रहा है. रिंकू सूचक को मृतक के पूरे शरीर की हड्डियां डेढ़ लाख रुपये में देने के लिए भी निर्मल सिंह तैयार हो गया था. रात को श्मशान घाट पर बुलाकर जादू- टोना करवाने के लिए भी तैयार था. आखिर रिंकू ने इसकी शिकायत खन्ना के SSP से दी. SSP ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए. SSP रवि कुमार ने बताया कि रिंकू के बयानों पर श्मशान घाट में तैनात मुलाजिम निर्मल सिंह उर्फ निंम्हा और उसके पुत्र जसविंदर सिंह समेत अज्ञात तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरोह के अन्य सदस्यों व तांत्रिक की तलाश की जा रही है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










