
लंपी वायरस की चपेट में आकर 493 मवेशियों की मौत, रोकथाम के लिए सरकार ने उठाया ये कदम
AajTak
नांदेड़ प्रशासन ने पूरे जिले को लंपी से प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है. जिले में पशुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. जिले में 1 अप्रैल से अब तक लंपी वायरस से 493 पशुओं की मौत हो चुकी है. लंपी से पीड़ित अन्य मवेशियों का इलाज प्रशासन निशुल्क कर रहा है.
साल 2021-2022 में लंपी वायरस ने देशभर में जमकर कहर मचाया था. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हजारों गायों की मौत दर्ज की गई थी. राजस्थान में गायों के शवों को दफनाने के लिए जगह भी कम पड़ गई थी. अब लंपी वायरस ने एक बार फिर से पैर जमाने शुरू कर दिए हैं. नांदेड़ प्रशासन ने पूरे जिले को लंपी से प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया. जिले में पशुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
लंपी से अब तक 493 पशुओं की मौत
जिले में 1 अप्रैल से अब तक लंपी वायरस से 493 पशुओं की मौत हो चुकी है. फिलहाल, नांदेड़ में इस वक्त मवेशियों की संख्या 5 लाख 2 हजार 428 है. सरकार से अब 5 लाख 2 हजार 400 टीके मिल चुके हैं. कुल 4 लाख 67 हजार मवेशियों को टीके लगाए जा चुके हैं. यहां 93 फीसदी टीकाकरण हो चुका है. मवेशियों के बीच फैल रहे लंपी वायरस का इलाज निशुल्क किया जा रहा है. राज्य में लंपी के केस को देखते हुए बाहर से आने वाले जानवरों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. अभी तक मवेशियों के साप्ताहिक बाजार पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा है. बाजार प्रतिबंध पर आगे फैसला लिया जाएगा.
पशु स्वास्थ्य केंद्र पर लंपी वायरस की दवाएं उपलब्ध
प्रशासन के मुताबिक, जिले के सभी पशु स्वास्थ्य केंद्र पर लंपी वायरस की दवाएं उपलब्ध है. सभी उपचारात्मक योजनाएं क्रियान्वित किया जा रहा है. जिले में "माजा गोटा स्वच्छ गोटा" अभियान चलाया जा रहा है. मवेशियों को रखने वाली जगहों को साफ और स्वच्छ रखने का निर्देश दिया गया है.
जिले के चेक पोस्ट पर बाहर से आने वाले पशुओं की हो रही जांच

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






