
लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने मचाया उत्पात, केबिन क्रू से मारपीट की, दिल्ली लौटा विमान
AajTak
दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाईट AI-111 में एक यात्री ने जमकर उत्पात मचाया है. यात्री ने केबिन क्रू के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद विमान को दिल्ली एयरपोर्ट लौटाना पड़ा. फ्लाइट लैंड होने के बाद यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
दिल्ली से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-111 में एक यात्री ने जमकर उत्पात मचाया. यात्री ने केबिन क्रू के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद विमान को दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा. फ्लाइट लैंड होने के बाद यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में एक यात्री हिंसक हो गया. उसने केबिन क्रू के दो सदस्यों से मारपीट शुरू कर दी. हंगामा बढ़ने के बाद फ्लाइट को सुबह 9.40 बजे वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर ही लैंड करा दिया गया. लैंडिंग के बाद क्रू ने केस दर्ज कराने के बाद यात्री को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया.
दो दिन पहले दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था. 8 अप्रैल को फ्लाइट संख्या 6ई 308 में सवार एक 40 वर्षीय यात्री ने नशे की हालत में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी. क्रू मेंबर ने इस बात की जानकारी तुरंत विमान के कैप्टन को दी. यात्री को रोकने की कोशिश की गई तो उसने हंगामा शुरू कर दिया.
फ्लाइट लैंड करने के बाद यात्री को बेंगलुरु में सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया. एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की. उसका ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पााया गया.
इससे पहले दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट में दो यात्रियों दत्तात्रेय बापरेडकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा ने 23 मार्च को नशे में हंगामा किया था. एयरलाइंस की शिकायत पर इस मामले में मुंबई की सहार पुलिस ने दोनों यात्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. यात्रियों पर आरोप था कि पहले उन्होंने सीट पर बैठकर शराब पी और फिर फ्लाइट में जब सभी यात्रियों को बैठने को कहा गया था तब ये सीट पर खड़े होकर हंगामा करने लगे. जब उन्हें बैठने को कहा गया तो उन्होंने गाली गलौज की.
पहले भी सामने आए केस

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










