
लंदन की बेकरी में जॉब करता था सौरभ, मेरठ में पत्नी मुस्कान के साहिल से बन गए संबंध... पुलिस ने बताई हत्याकांड की पूरी कहानी
AajTak
Meerut Muskan And Sahil Arrested: पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि मृतक सौरभ लंदन में एक बेकरी में नौकरी करता था और महीने में एक बार भारत आता था. पुलिस का कहना है कि सौरभ ने अपने आप को मर्चेंट नेवी में बताया था. इस बीच मेरठ में उसकी पत्नी मुस्कान के साहिल शुक्ला से प्रेम संबंध बन गए.
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. साजिश रचने वाली कोई और नहीं, खुद सौरभ की पत्नी मुस्कान निकली, जिसने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. हत्या से पहले दोनों ने मिलकर सौरभ को खाने में नशीली गोली दी और जब वह बेहोश हो गया, तो मुस्कान ने साहिल का हाथ पकड़कर उसके सीने में चिकन काटने वाले चाकू से वार कर दिया.
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के बाद दोनों शव को प्लास्टिक के ड्रम में बंद कर घर में ही छिपा गए थे और खुद मनाली, कसोल और शिमला घूमने निकल गए थे. लौटने के बाद मुस्कान ने मां से घटना का जिक्र किया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के शव को भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह अवैध संबंध और पैसों का विवाद है. मामले की गहराई से जांच जारी है.
घटना का खुलासा तब हुआ जब 18 मार्च 2025 को बब्लू नामक व्यक्ति, जो मृतक सौरभ का भाई है, ने पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई 5 मार्च से लापता है. बब्लू को शक था कि उसके भाई की हत्या उसकी भाभी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने की है. जिसपर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि मृतक सौरभ लंदन में एक बेकरी में नौकरी करता था और महीने में एक बार भारत आता था. पुलिस का कहना है कि सौरभ ने अपने आप को मर्चेंट नेवी में बताया था. इस बीच मेरठ में उसकी पत्नी मुस्कान के साहिल शुक्ला से प्रेम संबंध बन गए. ऐसे में दोनों ने सौरभ को रास्ते से हटाने की साजिश रच ली.
4 मार्च की रात मुस्कान ने अपने पति को खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद उसने प्रेमी साहिल को घर बुलाया. दोनों ने मिलकर पहले चाकू से सौरभ के सीने पर वार किया, फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं, शव को ठिकाने लगाने के लिए दोनों ने सौरभ के हाथ काट दिए और अगले दिन पास के बाजार से एक बड़ा प्लास्टिक ड्रम, सीमेंट और रेत खरीद लाए. शव को ड्रम में डालकर उसे सीमेंट और रेत से भर दिया और कमरे में रख दिया.
हत्या के बाद आरोपी बेफिक्री से शिमला घूमने चले गए. 17 मार्च की रात जब वे वापस लौटे, तब तक पुलिस मामले की जांच में तेजी ला चुकी थी. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने ड्रम से सौरभ का शव बरामद कर लिया और घटना में इस्तेमाल चाकू व उस्तरा भी जब्त कर लिया.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







