
रौशनी से जगमग मन्नत, बाहर फैंस की भीड़... Aryan Khan के लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग
AajTak
आर्यन को दो दिन पहले ही जमानत मिली लेकिन कल शाम तक आदेश की कॉपी जेल नहीं पहुंच पाई. आज सुबह साढ़े 5 बजे बेल बॉक्स खोला गया. अब किसी भी वक्त जेल से बाहर आ सकते हैं आर्यन खान. उधर उनके घर में आर्यन के लौटने का इंतजार उनका पूरा परिवार कर रहा था और जेल से बाहर आने की ख़ुशी में पूरा मन्नत ही रौशनी से जगमगाया हुआ है. मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा भी लग गया है. लोग बैनर्स और पोस्टर लेकर घर के बाहर पहुंच गए हैं. जेल के बाहर भी लोग भारी संख्या में आर्यन और शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए पहुंचे हैं. देखें आर्थर रोड जेल और मन्नत से ये ग्राउंड रिपोर्ट.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









