
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान, वनडे में खेलना जारी रखेंगे
AajTak
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. टी20 फॉर्मेट से रोहित ने पहले ही संन्यास ले लिया था. अब टेस्ट क्रिकेट में भी रोहित शर्मा खेलते नहीं दिखेंगे. हालांकि, वनडे में रोहित शर्मा खेलते रहेंगे.
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. टी20 फॉर्मेट से रोहित ने पहले ही संन्यास ले लिया था. अब टेस्ट क्रिकेट में भी रोहित शर्मा खेलते नहीं दिखेंगे. हालांकि, वनडे में रोहित शर्मा खेलते रहेंगे.
ऐसा रहा है रोहित का टेस्ट करियर
इस फैसले के साथ ही रोहित शर्मा के 11 साल के लंबे टेस्ट करियर का अंत हो गया. रोहित ने 67 टेस्ट खेले, जिनमें से 23 टेस्ट में उन्होंने कप्तानी की. उन्होंने 12 शतकों और 18 अर्धशतकों सहित 40.57 की औसत से कुल 4302 रन बनाए. रोहित ने टेस्ट में 88 छक्के और 473 चौके लगाए.
रोहित साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नागपुर में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले थे, लेकिन उस मुकाबले में टॉस से कुछ क्षण पहले उन्हें एक अजीब चोट लग गई. इसके बाद उनका टेस्ट डेब्यू तीन साल बाद हुआ. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2013 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर अपने डेब्यू टेस्ट पर शतक बनाया. मुंबई में अपने अगले टेस्ट में उन्होंने एक और शतक बनाया. वहीं, रोहित ने आखिरी टेस्ट मैच 26 दिसंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला था.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में MI के लिए बनाया धांसू रिकॉर्ड, इस मामले में विराट कोहली सबसे आगे
20 जून से इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










