
रोहित बल के निधन से शोक में बॉलीवुड, अनन्या पांडे-सोनम कपूर की इमोशनल पोस्ट
AajTak
फैशन डिजाइनर रोहित बल के निधन की खबर सुनने के बाद सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है. करीना कपूर खान, सोनम कपूर, मसाबा गुप्ता, अनन्या पांडे ने रोहित के जाने पर दुख जताया है. अनन्या ने रोहित के आखिरी शो का वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने उनका डिजाइनर आउटफिट पहनकर रैंप वॉक किया था.
जाने माने फैशन डिजाइनर रोहित बल ने 63 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. पिछले साल से वो दिल संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे. अपने यूनीक फैशन डिजाइंस को लेकर खास पहचान बनाने वाले रोहित के जाने से उनके करीबी दुखी हैं. कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रोहित बल के निधन पर शोक जताते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है.
रोहित के निधन पर सेलेब्स ने जताया शोक
मसाबा ने रोहित के लिए पोस्ट में रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया है. जिसपर व्हाइट बैंडेज बंधी है. मैसेज में लिखा 1961-2024. अनन्या पांडे ने भी रोहित बल के नाम पोस्ट शेयर किया है. मालूम हों, दो हफ्ते पहले लैक्मे इंडिया फैशन वीक में रोहित का शो था. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इसमें शो स्टॉपर थीं. अनन्या ने इसी शो का पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित रैंप पर अनन्या संग झूमते हुए दिखते हैं. फन और सेलिब्रेशन से भरा ये वीडियो देख फैंस की आंखें नम हो गई हैं. अनन्या ने स्टेज पर रोहित को लाल गुलाब दिया था.
करीना कपूर ने रोहित की पुरानी फोटोज शेयर कर रेड, व्हाइट और ब्लैक इमोजी बनाए हैं. सोनम कपूर ने लिखा- प्यारे गुड्डा, तुम्हारे निधन की खबर सुनने से पहले मैं दीवाली सेलिब्रेट करने जा ही रही थी, वो भी तुम्हारे दिए गॉर्जियस क्रिएशन में, जिसे तुमने उदारता दिखाते हुए मुझे दूसरी बार दिया था. तुम्हें जानकर मैं ब्लेस्ड फील करती हूं. कई बार तुम्हारे डिजाइनर वियर पहनकर रैंप वॉक किया है. तुम्हारी आत्मा को शांति मिले, हमेशा तुम्हारी बड़ी फैन रहूंगी.
मधुर भंडाकर ने क्या कहा?
डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने रोहित के निधन पर दुख जताया है. बताया कि रोहित ने उन्हें फिल्म फैशन में मदद की थी. वो कहते हैं- मैं उन्हें 15 सालों से जानता था. वो काफी इनोवेटिव थे. कई डिजाइनर्स को इंस्पायर करते थे. रोहित के बिना फैशन फिर से कभी वैसा नहीं रहेगा. मैं उनसे 12-15 दिन पहले लैक्मे फैशन वीक में मिला था. पिछले 5-6 साल से वो फैशन इंडस्ट्री में खास एक्टिव नहीं थे. उनकी सेहत ठीक नहीं थी.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











