
रोहित-कोहली की क्या वनडे क्रिकेट से होगी विदाई? गौतम गंभीर का ये बयान वायरल
AajTak
टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय से मैदान से दूर हैं. दोनों ने टी20 क्रिकेट और टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है. अब केवल वनडे मुकाबलों में ही रोको की जोड़ी मैदान में नजर आएगी. जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय से मैदान से दूर हैं. दोनों ने टी20 क्रिकेट और टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है. अब केवल वनडे मुकाबलों में ही रोको की जोड़ी मैदान में नजर आएगी. जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
चर्चा है की रोहित और विराट इसी साल अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया जाने वाली टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं. कोहली और रोहित के लिए ये आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा हो सकता है. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के फेयरबेल को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. लेकिन इसी बीच फेयरवेल को लेकर कुछ समय पहले दिया गया कोच गौतम गंभीर का एक बयान भी काफी वायरल हो रहा है...
यह भी पढ़ें: ...तो रोहित शर्मा ही होंगे 2027 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान? ICC के इस पोस्टर से मची सनसनी
क्या बोले थे कोच गंभीर
5 मैचों की टेस्ट सीरीज पर इंग्लैंड रवाना होने से पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू में खिलाड़ियों के फेयरवेल को लेकर बड़ा बयान दिया था. जब गंभीर से पूछा गया था कि अब आप कोच हैं तो क्या आप ये तय करेंगे की आपके सामने कोहली और रोहित को अच्छा फेयरवेल मिले?
इसपर गंभीर ने कहा था कि कोई भी खिलाड़ी वो चाहे जिस खेल का हो वो फेयरवेल के लिए नहीं खेलता है. हमें खिलाड़ियों के योगदान को याद रखना चाहिए की उन्होंने देश के लिए क्या किया है. फेयरवेल मिले या नहीं ये कोई मायने नहीं रखता है. गंभीर ने कहा कि देश से जो प्यार मिलता है उससे बड़ा फेयरवेल क्या हो सकता है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












