
रोहिणी का भाई पर बड़ा आरोप, बोलीं- तेजस्वी ने मुझे घर से निकाला, संजय-रमीज से सवाल करेंगे तो चप्पल से मारा जाएगा
AajTak
बिहार चुनाव नतीजों के बाद RJD प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से संबंध खत्म करने की घोषणा कर दी है. उन्होंने तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज पर दबाव बनाने का आरोप लगाया. इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा,
बिहार विधानसभा चुनाव में RJD की करारी हार के बाद पार्टी के भीतर बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया है. RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया. वह राबड़ी देवी के आवास से बाहर निकलीं और मीडिया से कहा, "मेरा कोई परिवार नहीं है. जिम्मेदारी नहीं लेनी है. चाणक्य से पूछिए… जाकर संजय यादव, तेजस्वी से पूछिए. सवाल पूछने पर गाली दिया जाएगा, चप्पल से पिटवाया जाएगा." उन्होंने तेजस्वी यादव पर परिवार से निकाले जाने का आरोप लगाया.
रोहिणी आचार्य ने अपने इस्तीफे के बाद एक्स पर भी स्पष्ट शब्दों में लिखा कि वह राजनीति से संन्यास ले रही हैं और परिवार से संबंध खत्म कर रही हैं. उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव और एक रमीज ने उनसे ऐसा करने के लिए कहा था। उन्होंने लिखा, "मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं. यही संजय यादव और रमीज चाहते थे, और अब मैं पूरा दोष अपने ऊपर ले रही हूं."
यह भी पढ़ें: पहले तेज प्रताप, अब रोहिणी ने छोड़ा परिवार... कौन हैं संजय यादव जिनकी वजह से लालू परिवार में रार
डॉक्टर से नेता बनीं रोहिणी ने 2024 लोकसभा चुनाव में सारण सीट से RJD के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी से हार गईं. इसके बाद से ही उनका परिवार और पार्टी से दूरी बढ़ता दिख रहा था. बताया जा रहा है कि रोहिणी पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं. कहा जा रहा है कि रोहिणी वापस सिंगापुर जा रही हैं.
चुनाव से कई महीने पहले ही उन्होंने RJD, लालू यादव और भाई तेजस्वी यादव को एक्स पर अनफॉलो कर दिया था. उनके लगातार भावुक और संकेतभरे पोस्ट से साफ था कि परिवार के भीतर खींचतान बढ़ चुकी है.
2022 में रोहिणी ने पिता को दी थी किडनी

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








