
रोहिणी आचार्य के बाद लालू यादव की तीन और बेटियां दिल्ली के लिए रवाना, परिवार में बढ़ा विवाद!
AajTak
लालू यादव परिवार में तनाव लगातार बढ़ रहा है. रोहिणी आचार्य के घर छोड़ने और आरोप लगाने के बाद अब रागिनी, चंदा और राजलक्ष्मी भी बच्चों के साथ पटना आवास छोड़कर दिल्ली चली गई हैं. रोहिणी ने तेजस्वी और उनके दो करीबी सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस बीच चिराग पासवान ने परिवार के दर्द को
लालू प्रसाद यादव के परिवार में अंदरूनी विवाद लगातार गहराता जा रहा है. रोहिणी आचार्य के विवादित बयान और घर छोड़ने के बाद अब परिवार की तीन और बहनें - रागिनी, चंदा और राजलक्ष्मी भी अपने बच्चों के साथ पटना से दिल्ली रवाना हो गई हैं. इससे संकेत मिल रहा है कि विवाद अब सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक स्तर पर गंभीर रूप ले चुका है.
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने हाल ही में परिवार से नाता तोड़ने और राजनीति छोड़ने का ऐलान किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई तेजस्वी यादव और उनके दो करीबी सहयोगी - संजय यादव और रमीज - ने उन्हें अपमानित किया, गंदी गालियां दीं और यहां तक कि चप्पल उठाकर मारने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें: 'पिताजी का इशारा काफी, इन जयचंदों को जमीन में गाड़...', बहन रोहिणी के अपमान पर उबल पड़े तेज प्रताप
रोहिणी ने भावुक पोस्ट में लिखा कि उन्हें "मायके से उखाड़कर फेंक दिया गया" और उन्हें "अनाथ" कर दिया गया. उन्होंने कहा कि उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई गई और सच बोलने की सजा दी गई. सर्जरी विशेषज्ञ और डॉक्टर रोहिणी राजनीति में सीमित रूप से सक्रिय थीं और पिछले लोकसभा चुनाव में सारण से RJD की उम्मीदवार थीं.
तेजस्वी के दो करीबी निशाने पर
रोहिणी के निशाने पर विशेष रूप से तेजस्वी के दो करीबी - संजय यादव (RJD सांसद) और तेजस्वी यादव के कोर टीम में शामिल रमीज नाम के शख्स रहे हैं. दोनों इस विवाद पर सार्वजनिक रूप से चुप हैं. रोहिणी का दावा है कि RJD की चुनावी हार के बावजूद इन नामों पर सवाल उठाना "परिवार में अपराध" माना जा रहा है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







