
रोहिंग्याओं पर एक ट्वीट करके घिर गए हरदीप पुरी, जानिए कैसे बढ़ गया बवाल?
AajTak
भारत में रोहिंग्याओं के मुद्दे पर बवाल मचा हुआ है. इस पूरे विवाद का केंद्र बिंदु केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का वह ट्वीट है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि एक ऐतिहासिक फैसला करते हुए सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलाके में EWS फ्लैटों में शिफ्ट किया जाएगा. इस ट्वीट के बाद बवाल मच गया. मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई.
भारत में रोहिंग्याओं का मामला एक बार फिर चर्चा में है. इस बार विवाद इन्हें देश से बाहर करने पर नहीं बल्कि बसाने को लेकर है. इस पूरे विवाद का केंद्र बिंदु केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का वह ट्वीट है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि एक ऐतिहासिक फैसला करते हुए सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलाके में EWS फ्लैटों में शिफ्ट किया जाएगा. उन्हें मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. हालांकि, इस ट्वीट के बाद बवाल मच गया. मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई. यहां तक कि बीजेपी के तमाम नेताओं, विश्व हिंदू परिषद और संघ ने भी सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की. इसके बाद सरकार बैकफुट पर नजर आई. गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि रोहिंग्याओं को बसाने की कोई योजना नहीं है, उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा.
क्या है मामला?
दरअसल, समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में सामने आया था कि दिल्ली में कैंप में रहने वाले करीब 1100 रोहिंग्याओं को जल्द EWS फ्लैट में शिफ्ट किया जा सकता है. इस रिपोर्ट में बताया गया था कि हाल ही में दिल्ली के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 7 जुलाई को दिल्ली पुलिस, दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक हुई थी.
इस बैठक में यह बात सामने आई थी कि मदनपुर खादर इलाके में रोहिंग्याओं को जिस कैंप में रखा गया था, वहां आग लगने के बाद उन्हें टेंटों में शिफ्ट किया गया था. इन टेंटों के लिए दिल्ली सरकार लगभग 7 लाख रुपये प्रति महीना किराया वहन कर रही है. इस मीटिंग में रोहिंग्याओं को फ्लैट में शिफ्ट करने का फैसला किया गया.
हरदीप सिंह पुरी के ट्वीट पर मचा बवाल
केंद्रीय हरदीप सिंह पुरी ने इस रिपोर्ट को शेयर करते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला बताया था. उन्होंने कहा, भारत हमेशा उनका स्वागत किया है जिन्होंने देश में शरण मांगी है. एक ऐतिहासिक फैसला करते हुए सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलाके में EWS फ्लैटों में शिफ्ट किया जाएगा. उन्हें मूलभूत सुविधाएं, UNHRC आईडी और चौबीसों घंटे दिल्ली पुलिस की सुरक्षा प्रदान की जाएगी.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







