
रोटेशन पॉलिसी के आलोचकों को जेम्स एंडरसन का जवाब, बताए फायदे
AajTak
जेम्स एंडरसन ने कहा कि अगर स्विंग मिलती है तो यह शानदार होगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो हमें तब भी अपनी भूमिका निभानी होगी. उन्होंने कहा कि उन्होंने गुलाबी एसजी गेंद से नेट सेशन के दौरान गेंदबाजी की और उन्हें लगता है कि यह लाल एसजी गेंद की तुलना में अधिक स्विंग करती है.
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का मानना है कि अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम की नई तैयार की गई पिच पर अभी भले ही हरी घास दिख रही है, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि डे नाइट टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले तक उसे काट दिया जाएगा. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 24 फरवरी से मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा. एंडरसन का मानना है कि मोटेरा की पिच चेपॉक में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पिच से बहुत ज्यादा अलग नहीं होगी. एंडरसन ने ब्रिटिश मीडिया के साथ वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पिच पर अभी घास है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि जब हम मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे तो पिच पर यह घास नहीं होगी. इसलिए हमें इंतजार करना होगा. एक तेज गेंदबाज होने के नाते हमें हर तरह की परिस्थितियों में अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने के लिए तैयार रहना होगा.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











