
रोजगार मेला: PM मोदी ने बांटे 70 हजार नियुक्ति पत्र, कहा- इस महत्वपूर्ण तारीख पर ज्वाइनिंग लेटर मिलना बड़ी प्रेरणा
AajTak
Rozgar Mela 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान, जब देश विकास के पथ पर चल रहा है, सरकारी कर्मचारी के रूप में काम करने का अवसर मिलना बहुत सम्मान की बात है. इस देश के लोगों ने भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है.
Rozgar Mela 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 70,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे हैं. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन लोगों को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं, उनके लिए यादगार दिन है और देश के लिए भी बहुत ऐतिहासिक दिन है. रोजगार मेला (Rozgar Mela) देशभर में कुल 44 जगहों पर आयोजित किया गया. पीएम मोदी ने युवाओं से आम जनता के हित में काम करने को कहा, क्योंकि जनता-जनार्दन ईश्वर स्वरूप है.
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिमोट का बटन दबाकर रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 70,000 से अधिक भर्तियों के नियुक्ति पत्रों के वितरण का शुभारंभ किया. इस अवसर उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में जब देश विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है, आपका सरकारी नौकरी में आना बहुत बड़ा अवसर है. ये आपके परिश्रम का परिणाम है. मैं नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवाओं को बधाई देता हूं.
इन विभागों में होंगी भर्तियां देशभर से चुनी गई नई भर्तियां विभिन्न सरकारी विभागों में शामिल होंगी. इनमें वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखापरीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग और गृह मंत्रालय समेत अन्य विभाग शामिल हैं.
Rozgar Mela is an attempt to empower the youth and encourage their active engagement in the nation's progress. https://t.co/SIcjs5DlkB
खास है आज की तारीख पीएमओ इंडिया की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा है कि 1947 में आज ही के दिन यानी 22 जुलाई को तिरंगे को संविधान सभा द्वारा वर्तमान स्वरूप में स्वीकार किया गया था. इस महत्वपूर्ण दिन, आप सभी को सरकारी सेवा के लिए ज्वाइनिंग लेटर मिलना, बहुत ही बड़ी प्रेरणा है. इस मौके पर पीएम मोदी ने नई सरकारी नौकरियां पाने वाले युवाओं को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ 9 सालों में दुनिया की 10वीं अर्थव्यवस्था से 5वें से अर्थव्यवस्था बन गया है. आज हर विशेषज्ञ ये कह रहा है कि कुछ ही वर्षों में भारत दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएगा. उन्होंने कहा ये भारत के लिए असामान्य सिद्धि बनने वाला है. इसका मतलब हर सेक्टर में रोजगार बढ़ने वाला है और हर व्यक्ति की आय भी बढ़ने वाली है.
आज जिन लोगों को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं, उनके लिए यादगार दिन है और देश के लिए भी बहुत ऐतिहासिक दिन है: PM @narendramodi pic.twitter.com/gthYAono5L

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










