
रेस्टोरेंट से 20 करोड़ की शराब चुराकर मॉडल फरार, 4 देशों की पुलिस लगी तब यूं चढ़ी हत्थे!
AajTak
पुलिस ने बताया कि चोरी के लिए पहले रेकी की गई थी. चोरी की गई शराब की कीमत 20 करोड़ रुपये के करीब है. मामले में 29 साल की मॉडल को उसके एक साथी के साथ अरेस्ट किया गया है.
एक मॉडल को रेस्टोरेंट से शराब चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. चोरी की गई शराब की कीमत 20 करोड़ रुपये के करीब है. 29 साल की मॉडल को उनके एक साथी के साथ अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने बताया कि चोरी के लिए पहले रेकी की गई थी.
मॉडल का नाम प्रिसिला लारा ग्वेरा (Priscila Lara Guevara) है. वो मेक्सिको की रहने वाली हैं. उन्हें हाल ही में एक रोमानियाई-डच साथी के साथ वाइन चोरी के आरोप में अरेस्ट किया गया है. आरोप है कि उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में क्रोएशिया के एक लग्जरी रेस्टोरेंट से 2.44 मिलियन डॉलर (19 करोड़ रुपये से अधिक) मूल्य की उच्च गुणवत्ता वाली वाइन की चोरी की थी.
प्रिसिला मेक्सिको में Miss Earth-2016 भी रह चुकी हैं. उन्हें मेक्सिकन 'ब्यूटी क्वीन' के तौर पर भी जाना जाता है. फिलहाल वो चोरी के केस में फंसने के बाद से चर्चा में है.
45 बोतल बेशकीमती वाइन चुराई
'द टेलीग्राफ' की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रिसिला और उनके साथी को 45 बोतल बेशकीमती वाइन और एक दुर्लभ 19वीं सदी की शराब की बोतल चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कथित तौर पर उन्होंने रेस्टोरेंट में किचन सर्विस बंद होने के बाद वेटर को ऑर्डर देकर उसका ध्यान बांटा और फिर चोरी-छिपे मास्टर चाबी से दरवाजा खोलकर शराब के गोदाम में दाखिल हो गए.
वहां उन्होंने महंगी बोतलों को अपने बैग में भरा और रेस्टोरेंट छोड़कर रफूचक्कर हो गए. सीसीटीवी में उन्हें होटल छोड़ते वक्त बैग ले जाते हुए देखा गया. चोरी की घटना के बाद हड़कंप मच गया. प्रिसिला और उनके साथी की तलाश के लिए स्पेनिश, डच, क्रोएशियाई और रोमानियाई पुलिस के साथ-साथ इंटरपोल की मदद ली गई थी.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










