
रेसलिंग रिंग बनी दिल्ली मेट्रो! दो यात्रियों में जमकर हुई हाथापाई, वीडियो वायरल
AajTak
दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर कलेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि दो यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई. यह पूरा मामला मेट्रो के अंदर कैमरे में कैद हो गया.
वीडियो को 'Ghar Ke Kalesh' नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया.
23 सेकंड में मेट्रो बना अखाड़ा
23 सेकंड के इस क्लिप में देखा जा सकता है कि दो लोग आपस में धक्का-मुक्की कर रहे हैं. कुछ ही सेकंड में मामला इतना बढ़ जाता है कि दोनों एक-दूसरे पर घूंसे और लातें बरसाने लगते हैं.आसपास बैठे यात्री घबराकर पीछे हट जाते हैं. हालांकि, कुछ यात्रियों ने फौरन बीच-बचाव किया और दोनों को अलग करने की कोशिश की.
देखें वीडियो

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.












