
रेव पार्टी में सांप... क्या होगी एल्विश यादव की गिरफ्तारी! जानिए कौन सी लगीं धाराएं, क्या है प्रावधान
AajTak
यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. एल्विश का नाम रेव पार्टियों में जहरीले सांप की सप्लाई के मामले में सामने आया है. दरअसल, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को अरेस्ट किया था, उनसे जब पूछताछ की गई तो आरोपियों ने एल्विश का नाम लिया. अब एल्विश पर जिन धाराओं में केस दर्ज हुआ है, उसमें गिरफ्तारी तय मानी जा रही है.
Youtuber एल्विश यादव विवादों में फंस गए हैं. दरअसल, नोएडा में होने वाली रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने में एल्विश का नाम लिया जा रहा है. पुलिस ने पांच आरोपियों को सांप और जहर के साथ गिरफ्तार किया था. उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने एल्विश यादव का नाम लिया. इसके बाद पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नोएडा में होने वाली रेव पार्टी में जहरीले सांपों की सप्लाई की जाती थी. इसकी जानकारी होने पर पुलिस टीम ने छापा मारा तो पांच आरोपियों को मौके से पकड़ लिया. उनके पास से कई जहरीले सांप और सांप का जहर मिला है. आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने एल्विश यादव का नाम लिया. इसके बाद पुलिस ने एल्विश यादव पर एफआईआर दर्ज कर ली है.
यह भी पढ़ेंः नशे के सौदागर, रेव पार्टी और सांप का जहर...Big Boss ओटीटी विनर एल्विश यादव को लेकर क्या-क्या हुए खुलासे
शिकायत के आधार पर ड्रग्स डिपार्टमेंट के अलावा वन विभाग और नोएडा पुलिस की टीम ने ये छापेमारी की थी. छापा मारकर पुलिस ने राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया. यह मामला वन्यजीव संरक्षण से जुड़ा हुआ है. एल्विश पर तस्करी से लेकर गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित कराने का आरोप है. दर्ज एफआईआर के मुताबिक रेव पार्टी में न सिर्फ सांपों के जहर का इस्तेमाल होता था, बल्कि विदेशी लड़कियां भी बुलाई जाती थीं.
पुलिस ने पांच आरोपियों के पास से जो सांप बरामद किए हैं, उनकी खरीद-फरोख्त प्रतिबंधित है. ऐसे में एल्विश पर जो धाराएं लगाई गई हैं, वो गैर जमानती हैं.गिरफ्तार आरोपियों ने जो भी कुछ बताया है, अगर वो सही साबित हुआ तो एल्विश की गिरफ्तारी तय है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










