
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! होली के लिए इन रूट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, आज से बुक करें टिकट
AajTak
Indian Railways: होली के मौके पर भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. रेलवे अब ब्रांदा, जयपुर, भगत की कोठी, सूरत, मुजफ्फरपुर और मंडगांव के लिए होली स्पेशल गाड़ी चलाएगी.
अपने घर से दूर रहकर काम करने वाले त्योहार पर अपने घर जाने के लिए बेताब रहते हैं. होली पर हम सभी अपने घर जाने के लिए उत्सुक रहते हैं. होली पर यदि आप अपने घर जाना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने होली पर पहले से ही कई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. अब ब्रांदा, जयपुर, भगत की कोठी, सूरत, मुजफ्फरपुर और मंडगांव के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इसके लिए रेलवे ने 23 मार्च से ही टिकट बुकिंग शुरू कर दी है. To clear the extra rush of passengers during the forthcoming Holi festival and to ensure better convenience to the passengers, Western Railway has decided to run Holi Special trains between Bandra(T)-Jaipur & Bhagat Ki Kothi, Surat-Muzaffarpur and Udhna-Madgaon on special fare. pic.twitter.com/fOqR8EFXcW ट्रेन नंबर 09005 ब्रांदा टर्मिनस जयपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन बांद्रा से शुक्रवार 26 मार्च को सुबह 11.15 बजे चलाई जाएगी और यह अगले दिन जयपुर पहुंचेगी. वहीं, दूसरी तरफ ट्रेन नंबर 09006 27 मार्च शनिवार को जयपुर से चलेगी और अगले दिन बांद्रा पहुंचेगी.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









