
रेल मंत्रालय ने IRCTC को दी छूट, बदलेगा ट्रेनों में खान-पान का मेन्यू, जानिए डिटेल्स
AajTak
Indian Railways: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए IRCTC को खाने के मेन्यू में बदलाव की इजाजत दी है. इन बदलावों के चलते यात्रियों का सफर और सुविधाजनक हो जाएगा. यहां पढ़िए रेलवे ने जारी निर्देश में क्या कहा.
भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तरह-तरह के बदलाव करता रहता है. अब इसी कड़ी में ट्रेनों में केटरिंग सुविधा को बेहतर करने के लिए रेल मंत्रालय ने IRCTC को खाने के मेन्यू में बदलाव करने की छूट दे दी है. रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को खानपान को लेकर और सुविधा मिलेगी. रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को स्थानीय और क्षेत्रीय व्यंजनों के साथ-साथ शुगर रोगियों, बच्चों और स्वास्थ्य प्रेमियों के लिए उपयुक्त भोजन को अपने मेन्यू में शामिल करने के लिए बदलाव की छूट दी है.
भारतीय रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जिन ट्रेनों में किराए में ही खाने का शुल्क भी जोड़ लिया जाता है, उनमें आईआरसीटीसी द्वारा पहले से अधिसूचित रेट के भीतर ही मेन्यू तय किया जाएगा. इसके अलावा इन ट्रेनों में MRP पर अ-ला-कार्टे भोजन (तयशुदा मील से अलग ऑर्डर किया गया खाना) और ब्रांडेड खाद्य पदार्थों की बिक्री की भी अनुमति होगी. अ-ला-कार्टे भोजन का मेन्यू और रेट आईआरसीटीसी द्वारा ही तय किया जाएगा.
इसके अलावा, अन्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए 'जनता' खाने का मेन्यू और शुल्क अपरिवर्तित रहेगा. मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में MRP पर अ-ला-कार्टे भोजन और ब्रांडेड खाद्य पदार्थों की बिक्री की अनुमति होगी. इस तरह के अ-ला-कार्टे भोजन का मेन्यू और शुल्क आईआरसीटीसी द्वारा तय किया जाएगा.
रेलवे बोर्ड द्वारा जो नोटिस जारी किया गया है उसमें IRCTC को निर्देश दिया गया है कि खाने का मेन्यू तय करते समय आईआरसीटीसी को यह सुनिश्चित करना होगा कि भोजन और सेवा की गुणवत्ता और मानकों को बेहतर बनाए रखा जाए. साथ ही, मेन्यू के बारे में यात्रियों को पहले से ही जानकारी भी दी जाए.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









