
रेलवे प्लेटफार्म पर अपहरण, ऑटो ड्राइवर के हाथ सौदा फिर 'शादी'... पटना में नाबालिग के साथ हैवानियत
AajTak
पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया. इसके बाद बक्सर में एक ऑटो चालक के हाथों बेच दिया गया. फिर ऑटो चालक लड़की की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपने घर ले गया. मगर, उसकी पत्नी ने लड़की को घर में घुसने नहीं दिया. इसके बाद ऑटो चालक ने बक्सर स्टेशन के पास नाबालिग से हैवानियत की.
बिहार के पटना रेलवे स्टेशन से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के प्लेटफार्म नंबर 1 से एक युवक ने नाबालिग विक्षिप्त लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया. इसके बाद युवक ने उसे बक्सर में एक ऑटो चालक सागर महतो के हाथों बेच दिया. फिर ऑटो चालक ने नाबालिग के साथ कई बार रेप किया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, ऑटो चालक लड़की के माथे पर सिंदूर लगाकर अपने घर ले गया. मगर, उसकी पत्नी लड़की को घर में घुसने नहीं दी. फिर ऑटो चालक सागर महतो उसे बक्सर स्टेशन के पास दो दिनों तक रखा और वहां कई बार नाबालिग से रेप किया. इसी बीच लड़की के पिता ने पटना स्टेशन के जीआरपी थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी और अपहरण के तीसरे दिन लड़की को बक्सर से बरामद कर लिया.
मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग से रेप की पुष्टि
पुलिस ने ऑटो चालक और लड़की का मेडिकल कराया. रिपोर्ट में नाबालिग से रेप की पुष्टि हुई. फिर पीड़िता और आरोपी से पूछताछ की गई. इस दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल किया. हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में जो युवक नाबालिग को अपने साथ ले जाता दिखा, उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. उसकी तलाश की जा रही है. वहीं, आरोपी को जेल भेज दिया गया है.
मामले में रेल एसपी ने कही ये बात
रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने बताया कि 27 नवंबर को श्रमजीवी एक्सप्रेस से एक लड़की अपने पिता के साथ इलाज के लिए पटना जंक्शन पहुंची थी. पिता लड़की को पटना स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठाकर कुछ खाने-पीने का सामान लेने गया था. जब वो लौट कर आया तो लड़की वहां नहीं थी. काफी खोजबीन के बाद जब लड़की नहीं मिली तो जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस छानबीन में जुटी और लड़की बक्सर स्टेशन पर मिली. इस तरह मामले का खुलासा हुआ.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










