
रेलवे ट्रैक पर मदमस्त हाथी टहलता नजर आया, ट्रेन के सायरन से रहा बेखबर, ऐसे टला बड़ा हादसा
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक हाथी रेलवे ट्रेक मदमस्त अंदाज में चला जा रहा है. रेलवे ट्रैक पर अचानक हाथी के आने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी लेकिन लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट की सतर्कता ने बड़े हादसे को होने से बचाया.
आईएफएस ऑफिसर परवीन कसवान ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी रेलवे ट्रैक पर चलता हुआ आगे बढ़ रहा है. तभी अचानक उसे सामने से आती ट्रेन दिखाई देती है. हाथी एक पल के लिए ठिठकता है और फिर तेजी से चलता हुआ जोर से आवाज निकालता है, जैसे उसने खतरे को भांप लिया हो.
लोको पायलट ने समय रहते खींचा ब्रेक
इसी दौरान ट्रेन भी पास आ जाती है, लेकिन लोको पायलट श्री एस. टोप्पो और असिस्टेंट लोको पायलट श्री एस. हलदार ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दी. ट्रेन अचानक रुक जाती है और हाथी सुरक्षित रूप से ट्रैक से जंगल की ओर वापस लौट जाता है.
परवीन कसवान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि एलपी श्री एस. टोप्पो और एएलपी श्री एस. हलदार सलाम के हकदार हैं. इन्होंने समय रहते ब्रेक लगाया और हाथी की जान बचाई.
देखें वीडियो

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












