
रेलवे के 'हलाल-ओनली' मेनू पर विवाद, NHRC ने बोर्ड को भेजा नोटिस, पूछा- 'लिस्ट में क्यों नहीं है झटका मीट?'
AajTak
भारतीय रेलवे के खाद्य मेनू में केवल हलाल-प्रमाणित मीट परोसने के विवाद पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने रेलवे बोर्ड को नोटिस जारी किया है. आयोग ने रेलवे से पूछा है कि झटका मीट को मेन्यू से क्यों हटाया गया है और दो हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि इससे हिंदुओं और सिखों के साथ भेदभाव होता है और भोजन के विकल्प सीमित होते हैं.
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भारतीय रेलवे के मेन्यू में केवल हलाल प्रमाणित मीट परोसने की शिकायत पर सख्त रुख अपनाते हुए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार को नोटिस जारी किया. आयोग ने रेलवे से पूछा है कि आखिर क्यों केवल हलाल मीट परोसा जा रहा है और झटका मीट को क्यों बाहर रखा गया है? NHRC ने रेलवे से दो हफ्ते के अंदर जवाब और कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है.
आयोग के अनुसार, NHRC को शिकायत मिली थी. जिसमें आरोप लगाया गया है कि हलाल-ओनली नीति हिंदुओं और सिखों के खिलाफ भेदभाव है, जो यात्रियों की खाद्य पसंद को सीमित करती है और अन्य समुदायों के मीट विक्रेताओं की आजीविका पर असर डालती है. इसी शिकायत के आधार पर रेलवे को नोटिस जारी किया गया है, जिस पर रेलवे को दो हफ्ते के अंदर आयोग को जवाब देना होगा.
इंडिया टुडे/आजतक से बातचीत में रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया कि भारतीय रेलवे और IRCTC अपने खाद्य उत्पादों के लिए FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के दिशानिर्देशों का ही पालन करते हैं.
FSSAI के निर्देशों का पालन करता है रेलवे
रेलवे ने ये भी स्पष्ट किया कि भारतीय रेलवे में हलाल प्रमाणित भोजन परोसने का कोई आधिकारिक प्रावधान नहीं है. रेलवे के सूत्रों ने आगे कहा कि चूंकि रेलवे FSSAI के निर्देशों का पालन करता है, इसलिए रेलवे इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता कि परोसा गया भोजन हलाल प्रमाणित या झटका है.
नोटिस का जल्द देंगे जवाब

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










