
रेप, प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन..., गुजरात में मिला इनामी तांत्रिक, पहचान बदली, पुलिस ने 10000 KM तक छानी खाक
AajTak
Rajasthan News: बाड़मेर में 25 हजार का इनामी और नाबालिग से रेप का आरोपी तांत्रिक 10 महीने बाद गुजरात से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी नाम और हुलिया बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा. तांत्रिक गुजरात में पुजारी बनकर रह रहा था. आरोपी की तलाश में पुलिस ने 10 हजार किलोमीटर तक बीहड़, मठ व अन्य स्थानों पर छानबीन की.
Rajasthan News: नाबालिग से रेप के मामले में पुलिस ने तांत्रिक लाल बाबा को 10 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है. तांत्रिक लाल बाबा को ढूंढ़ने के लिए बाड़मेर के 4 थानों की 8 पुलिस टीमों ने दस हजार किलोमीटर तक का सफर किया. पुलिस ने जंगल, बीहड़ और मठ-मंदिर छान मारे, लेकिन आरोपी जगह और हुलिया बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा.
आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गुजरात के जूनागढ़ से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी एक मंदिर में पुजारी बनकर रहा था. जब इस बात की भनक पुलिस को लगी तो पुलिस ने भी भेष बदलकर बाबा को गिरफ्तार कर लिया.
बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि आरोपी लाल बाबा ने नाबालिग बच्ची के साथ कई बार रेप किया. इसके बाद अबॉर्शन के लिए नाबालिग को दवाइयां भी दीं. शादी के बाद जब पीड़िता प्रेग्नेंट नहीं हो पाई तो करीब 10 माह पूर्व पीड़िता ने अपने पति के साथ पहुंचकर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.
पुलिस ने छान मारे जंगल, बीहड़ और मंदिर-मठ
रेप पीड़िता के परिजन और समाज के लोग कई बार मामले को लेकर प्रदर्शन कर चुके थे. पुलिस पर आरोपी को पकड़ने का दबाव बना रहे थे. पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की. इसके बाद जंगल, बीहड़, मंदिर और मठ तक छान मारे, लेकिन आरोपी पुलिस को हर बार चकमा देकर बचता रहा.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








