
'रेपिस्ट था अकबर, सुंदर लड़कियों को उठाकर ले जाता था', राजस्थान के शिक्षा मंत्री का बयान
AajTak
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अकबर को लेकर एक बयान दिया है. उन्होंने अकबर को बलात्कारी बताते हुए कहा है कि अकबर लड़कियों को उठाकर ले जाता था, इसलिए किताबों में उसे नहीं बढ़ाना चाहिए.
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अकबर को रेपिस्ट बताया है. उन्होंने कहा है कि अकबर लड़कियों को उठाकर ले जाता था. वह बलात्कारी था और इसलिए किताबों में अकबर के बारे में नहीं पढ़ाया जाना चाहिए.
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा,'अकबर महान बिलकुल भी नहीं था. अकबर तो एक आक्रांता था, जो मीना बाजार लगाकर सुंदर महिलाओं और लड़कियों को उठाकर ले जाता था और फिर उनके साथ दुष्कर्म करता था. ऐसे बलात्कारियों को किताबों में पढ़ाए जाने की कोई जरूरत नहीं है.'
'उनकी मानसिकता गुलामी की रही होगी'
मदन दिलावर ने आगे कहा,'अकबर एक दुष्कर्मी था और दुष्कर्मी कभी महान नहीं हो सकता है. जिन लोगों ने भी पहले पुस्तकें लिखी हैं, उनकी मानसिकता गुलामी की रही होगी. इसलिए उन्होंने इसे पाठ्यक्रम में शामिल कर दिया. मैं सभी की समीक्षा करा रहा हूं. इसके लिए एक कमेटी बना रहा हूं. यह कमेटी जानकारी देगी की किस जगह पर इतिहास को तोड़-मरोड़कर दिखाया जा रहा है.'
स्कूल ड्रेस को लेकर दिखाई थी सख्ती
बता दें कि इससे पहले भी मदन दिलावर के कई बयान चर्चा में रह चुके हैं. कुछ समय पहले ही शिक्षा मंत्री ने स्कूलों में ड्रेस कोड को लेकर सख्ती दिखाई दी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि स्कूलों में ड्रेस कोड निश्चित है, उसे ही पहन कर आना है. जो इन आदेशों को नहीं मानेगा तो सरकार को आदेश मनवाने भी आते हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










