
रेपिस्ट्स से बचने के लिए 30 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग, पुलिसवालों ने किया 'कैच'
AajTak
रूस में एक चौंकाने वाले मामले में एक महिला अपने आपको बचाने के लिए 30 फीट की ऊंचाई से नीचे कूद गई. इस युवती का बचना बहुत ही मुश्किल था लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि नीचे मौजूद कुछ पुलिसवालों ने उसे कैच कर लिया और उसे मरने से बचा लिया.
रूस में एक चौंकाने वाले मामले में एक महिला अपने आपको बचाने के लिए 30 फीट की ऊंचाई से नीचे कूद गई. इस युवती का बचना बहुत ही मुश्किल था लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि नीचे मौजूद कुछ पुलिसवालों ने उसे कैच कर लिया और उसे मरने से बचा लिया. ये घटना अल्ताई क्षेत्र के बरनॉल शहर में घटी है. 18 साल की इस युवती को बुरी तरह मारा गया था और दो लोगों ने रेप किया था. इन दोनों की उम्र 26 साल और 37 साल थी. इसके अलावा इस महिला के साथ मारपीट में एक और युवती शामिल थी. इस युवती की उम्र 19 साल थी. ये महिला अपने आपको बचाते हुए तीसरी मंजिल पर मौजूद फ्लैट से बाहर निकल गई और वो इतनी बुरी तरह डरी हुई थी कि वो 30 फीट की ऊंचाई से कूदने के लिए तैयार थी. हालांकि नीचे मौजूद पुलिसवाले उसे ऐसा करने से मना कर रहे थे.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










