
रेड साड़ी में Shraddha Arya ने Bijli Bijli गाने पर किया जबरदस्त डांस, Video वायरल
AajTak
वीडियो में रेड साड़ी, मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदिया लगाये श्रद्धा आर्या गाने पर जबरदस्त मूव्स करती दिखाई दे रही हैं. साड़ी में एक्ट्रेस ने काफी शानदार डांस किया है. डांस करती हुई श्रद्धा आर्या इतनी खूबसूरत दिख रही हैं कि वीडियो एक दफा नहीं, बल्कि बार-बार देखने का मन करेगा.
इन दिनों हर किसी पर हार्डी संधु के नये गाने बिजली-बिजली का खुमार है. आम जनता से लेकर सेलेब्स तक, सभी बिजली-बिजली गाने पर झूमते दिखाई दे रहे हैं. विक्की कौशल, वरुण धवन, शगुन मेहता और मोनालिसा के बाद अब श्रद्धा आर्या भी हार्डी संधु के गाने पर रॉक करती दिखाई दीं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वो बिजली-बिजली गाने पर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












