
'रेड लिस्ट' में भारत, कैसे खेलेगा WTC फाइनल? ICC ने दिया ये जवाब
AajTak
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आश्वस्त किया है कि ब्रिटेन द्वारा भारत को ‘लाल सूची’ में डालने के बावजूद भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 जून को साउथेम्पटन में शुरू होगा.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आश्वस्त किया है कि ब्रिटेन द्वारा भारत को ‘लाल सूची’ में डालने के बावजूद भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 जून को साउथेम्पटन में शुरू होगा. भारत को ‘लाल सूची’ में डालने का मतलब है कि देश से सभी यात्राओं पर पाबंदी लग गई है. ब्रिटेन के नागरिकों को भी स्वदेश लौटने पर 10 दिन होटल में पृथकवास पर रहना होगा. ब्रिटेन ने यह कदम भारत में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण उठाया है. आईसीसी को हालांकि विश्वास है कि वह जैव सुरक्षित वातावरण में डब्ल्यूटीसी फाइनल का आयोजन करने में सफल रहेगा.More Related News

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












