
'रेडी टू लॉन्च' मोड में ईरान की मिसाइलें, US से टकराव के लिए तैयार है तेहरान, ट्रंप ने कहा- ऐसी बमबारी होगी, जो उन्होंने देखी नहीं!
AajTak
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बाद ईरान कहीं से झुकने के मूड में नहीं है. अमेरिकी धमकियों से निपटने के लिए तेहरान ने अपने मिसाइलों को लॉन्च मोड में तैनात कर दिया है. तेहरान ने ये प्रतिक्रिया तब दी है जब ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं करता है तो वह ईरान पर बमबारी करने पर विचार करेंगे.
ईद की खुशियों के बीच ईरान पर अमेरिकी बॉम्बिंग का खतरा मंडरा रहा है. लेकिन ईरान ने साफ कर दिया है कि वो किसी अमेरिकी दबाव में नहीं झुकेगा. अमेरिकी धमकियों से निपटने के लिए तेहरान ने अपने मिसाइलों को लॉन्च मोड में तैनात कर दिया है. ईरानी न्यूज एजेंसियों ने कहा है कि ईरान ने अपने मिसाइलों को लॉन्चर पर लोड कर दिया है. इसका मतलब है कि महज एक बटन दबाने से मिसाइल लॉन्च हो सकती है.
तेहरान टाइम्स ने बताया है कि ईरान के सशस्त्र बलों ने अमेरिका से संबंधित ठिकानों पर हमला करने की क्षमता वाली मिसाइलें तैयार कर ली हैं. गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने धमकी दी है कि यदि तेहरान उनकी शर्तों पर नए परमाणु समझौते पर सहमत नहीं हुआ तो वह सैन्य कार्रवाई कर सकता है.
ईरान ने ऐसे किसी संकट का सामना करने के लिए 'रेडी टू लॉन्च' मिसाइलें तैयार रखी हैं. ये मिसाइलें देश भर में अंडरग्राउंड रखी गई हैं और ये मिसाइलें एयर स्ट्राइक का सामना करने के लिए डिजाइन की गई हैं.
ईरान की न्यूज एजेंसी IRNA ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ ने विरोधियों को कड़ी चेतावनी दी है कि इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ किसी भी गलत अनुमान या आक्रामकता का जवाब शक्तिशाली और गंभीर प्रतिक्रिया के साथ दिया जाएगा.
इस्लामिक गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक संदेश में चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा, "इस्लामिक गणराज्य हमेशा से क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा का अग्रदूत रहा है."
#EXCLUSIVE Information received by the Tehran Times indicates that Iran's missiles are loaded onto launchers in all underground missile cities and are ready for launch. Opening the Pandora's box will come at a heavy cost for the U.S. government and its allies. pic.twitter.com/IR6YsxclYP

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










